उज्जैन में तेज गर्मी से महाकाल के भक्तों को राहत देने मंदिर में लगाया गया फॉगिंग सिस्टम


उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भीषण गर्मी से श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए 10 साल बाद फिर फॉगिंग सिस्टम लगाया गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 03 May 2026 10:20:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 10:26:56 AM (IST)

उज्जैन में तेज गर्मी से महाकाल के भक्तों को राहत देने मंदिर में लगाया गया फॉगिंग सिस्टम
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए लगी फॉगिंग मशीन।

HighLights

  1. सिंहस्थ 2016 के बाद दोबारा शुरू हुई व्यवस्था
  2. 5 से 50 माइक्रोन की बूंदें देती हैं ठंडक
  3. देश-विदेश के भक्तों की सुविधा के लिए नवाचार

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दस साल बाद फॉगिंग सिस्टम लगाया गया है। 40 डिग्री तापमान में श्रद्धालुओं को कृत्रिम फुहारों के रूप में ठंडक प्रदान की जा रही है। बता दें इससे पहले वर्ष 2016 में सिंहस्थ महापर्व के समय संपूर्ण मंदिर परिसर में फॉगिंग सिस्टम लगाया गया था। उसके बाद करीब दो साल तक यह व्यवस्था चली।

महाकाल मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए मौसम अनुकूल इंतजाम काफी समय से किए जा रहे हैं। वर्ष 2016 में सिंहस्थ महापर्व के दौरान देश विदेश से आने वाले लाखों भक्तों की सुविधा के लिए तात्कालिक अधिकारियों ने मंदिर परिसर में फॉगिंग सिस्टम लगाया था।

उस समय नवाचार की काफी प्रशंसा हुई थी। इस बार फिर से भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने इसके इंतजाम किए थे। इस बार फॉगिंग सिस्टम श्री महाकाल महालोक में लगाया गया है। भक्त विशेष सुविधा से खुश नजर आ रहे हैं।

जानिए क्या है फॉगिंग सिस्टम

फॉगिंग सिस्टम में पानी को पतले पाइप में उच्चदाब से प्रवाहित किया जाता है। पाइप के बारिक छिद्रों से पानी 5 से 50 माइक्रोन की छोटी बूंदों से बाहर निकलता है और गर्म हवा में नमी की मात्रा बढ़ा देता है। इससे तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आती है और आसपास के क्षेत्र ठंडा हो जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *