उज्जैन में क्रिकेट वर्ल्डकप जीतने का जश्न मनाने पर विवाद, दो समुदायों में चले लाठी-डंडे


उज्जैन के राजरायल कॉलोनी में टी-20 वर्ल्डकप जीत का जश्न मनाते समय पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदायों में विवाद हुआ। मारपीट में 10 लोग घायल हुए, पुलिस ने …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 01:07:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 01:12:49 PM (IST)

उज्जैन में क्रिकेट वर्ल्डकप जीतने का जश्न मनाने पर विवाद, दो समुदायों में चले लाठी-डंडे
दो समुदायों में चले लाठी-डंडे। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद
  2. लाठी-पाइप से मारपीट, 10 लोग घायल
  3. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र की राजरायल कॉलोनी में रविवार रात को जमकर बवाल हो गया। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्डकप जीतने से उत्साहित कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन्हें पटाखे फोड़ने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। 10 लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के रविवार रात को टी-20 वर्ल्डकप जीतने पर राजरायल कॉलोनी में कुछ लोग जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़ रहे थे, जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए पटाखे दूसरी जगह फोड़ने को कहा था। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने लाठी, पाइप से हमला कर दिया, जिसमें रविंद्र हाड़ा, दृष्टि हाड़ा, मनीष मेहरले, अनिता मेहरले, विमला मालवीय, लैलासिंह, मानवेंद्र हाड़ा, विशला मालवीय घायल हो गए। दूसरे पक्ष से शादाब खान, वाहिद खान व एक महिला को भी चोट लगी है। सूचना मिलने पर चिमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी।

हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंचे

  • राजरायल कालोनी में विवाद की जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के रितेश माहेश्वरी व अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि कालोनी में असामाजिक तत्वों ने माता प्रतिमा बैठाने को लेकर भी कुछ माह पूर्व आपत्ति जताई थी।
  • पुलिस ने संजय नामदेव की शिकायत पर वाहिद खान, जाकिर, सुल्तान, शादाब व अन्य साथियों के खिलाफ धारा 331, 296, 115, 351 व 3 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से वाहिद खान की शिकायत पर रविंद्र, पंकज व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *