उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन को अब भी मंजूरी का इंतजार, सिंहस्थ से पहले काम कैसे होगा पूरा


Ujjain Jhalawar Four Lane: सिंहस्थ के लिए उज्जैन को जोड़ने वाली सड़कों पर तेजी से काम, लेकिन उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन को अब भी मंजूरी नहीं, सिंहस्थ से प…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 10:50:09 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 10:56:11 AM (IST)

उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन को अब भी मंजूरी का इंतजार, सिंहस्थ से पहले काम कैसे होगा पूरा
उज्जैन झालावाड़ को फोरलेन बनाने की मंजूरी का अब भी इंतजार। – फाइल फोटो

HighLights

  1. इंदौर के साथ झालावाड़ रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव रहता है
  2. राजस्थान से आने वाले वाहन इसी रास्ते से उज्जैन पहुंचते हैं
  3. टू लेन होने से परेशानी, घट्टिया के बाद स्पीड 50 किमी से ऊपर नहीं

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। सिंहस्थ के लिए उज्जैन से दूसरे शहरों को जोड़ने वाली सड़कों पर तेजी से काम हो रहा है, लेकिन उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन को अब भी मंजूरी का इंतजार है। ऐसे में सिंहस्थ से पहले इसका पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।

इंदौर के साथ ही झालावाड़ा रोड पर ट्रैफिक का सबसे ज्यादा दबाव होता है। राजस्थान की ओर से आने वाले वाहन इसी रास्ते से उज्जैन पहुंचते हैं। अभी यह रास्ता टू लेन होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सिंहस्थ के दौरान इस मार्ग पर उज्जैन आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक इस रोड पर घट्टिया के बाद गाड़‍ियों के स्पीड़ 50 किमी से ऊपर नहीं पहुंच पाती।

उज्जैन झालावाड़ रोड को चौड़ा कर फोरलेन बनाने का प्रस्ताव एनएचएआई ने एक साथ पहले ही रखा था। इसके लिए 2700 करोड़ रुपये लागत का प्लान भी भेजा गया था। लेकिन इसे अभी तक इसे केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिल सकती है।

मंजूरी मिलने तक रुकी हुई है टेंडर प्रक्रिया

एनएचएआई उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। मंजूरी न मिलने से ही टेंडर की प्रक्रिया अटकी हुई है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी इसके लिए टेंडर की प्रोसेस शुरू हो सकेगी। एनएचएआई ने फोरलेन का निर्माण जल्द शुरू करवाने के लिए सभी तैयारियां भी कर रखी हैं।

इस फोरलेन से मिलेगी कई सुविधाएं

  • उज्जैन झालावाड़ के इस रोड के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे तक पहुंच आसान हो सकेगी।
  • राजस्थान से उज्जैन सहित ओंकोरश्वर और अन्य स्थानों पर आने वाले लोगों के लिए रास्ता सुगम होगा।
  • सिंहस्थ के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की सबसे ज्यादा भीड़ हो सकती है। ऐसे में ट्रैफिक जाम सहित दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें- सिंहस्थ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सहयोग करेगी भारतीय सेना, हाईटेक तकनीक का किया जाएगा इस्तेमाल, उज्जैन में बनेगा कमांड सेंटर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *