उज्जैन के होटल में मिला गाजियाबाद के युवक का शव, दोस्त बिल देकर गायब, हत्या की आशंका


नलिया बाखल क्षेत्र की होटल टेम्पल व्यू में शुक्रवार को न्यू कोटगांव, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी युवक का शव मिला है। मृतक एक सितंबर को दोस्त के साथ …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 07:24:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 07:24:32 PM (IST)

उज्जैन के होटल में मिला गाजियाबाद के युवक का शव, दोस्त बिल देकर गायब, हत्या की आशंका
होटल में मिला युवक का शव। (एआई इमेज)

HighLights

  1. पड़ताल शुरू: पीएम रिपोर्ट में होगी मौत के कारण की पुष्टि
  2. मृतक के दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस
  3. दोस्त के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : नलिया बाखल क्षेत्र की होटल टेम्पल व्यू में शुक्रवार को न्यू कोटगांव, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी युवक का शव मिला है। मृतक एक सितंबर को दोस्त के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आया था।

गुरुवार को दोस्त होटल का पूरा बिल चुकाकर चला गया, जबकि शुक्रवार सुबह कमरे से तेज बदबू आने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक की हत्या की आशंका में जांच कर रही है। वहीं मृतक के दोस्त की भी तलाश की जा रही है।

महाकाल पुलिस ने बताया कि मुकेश कुमार उम्र 38 वर्ष निवासी न्यू कोटगांव, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश अपने दोस्त विनीत गोयल के साथ 1 सितंबर को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आया था। दोनों ने होटल टेम्पल व्यू में कमरा लिया था और दो दिन तक वहीं रुके।

गुरुवार को मुकेश का दोस्त विनीत गोयल होटल का पूरा बिल चुकाकर चला गया था। शुक्रवार सुबह मुकेश कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था। होटल प्रबंधन को शक हुआ। इसकी सूचना महाकाल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर मुकेश का शव मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि युवक के भाई को सूचना दी गई है। देर रात को वह उज्जैन पहुंचेगा। उसके आने पर ही शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जबकि मौत का कारण पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। युवक का शव मिलना और उसके दोस्त विनीत का अचानक होटल का बिल चुकाकर गायब होने के कारण हत्या की आशंका है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और विनीत गोयल की तलाश में टीमें भेजी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- विदिशा में एक ही पेड़ पर लटके मिले दो दोस्त, जमीन से टिके थे पैर; परिजनों ने कहा- ‘यह हत्या है’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *