उज्जैन-इंदौर मुख्य मार्ग पर दो गायों को कुचलने पर भड़के ग्रामीण, शुक्ला ट्रैवल्स की बस में लगाई आग
राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हो रहे हादसों पर नाराजगी जताई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन-इंदौर मुख्य मार्ग पर सोमवार को दो गायों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्ला ट्रैवल्स की यात्री बस में आग लगा दी, बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हो रहे हादसों पर नाराजगी जताई।
प्रशासन से मवेशियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।