काल भैरव मंदिर उज्जैन को मुंबई के दानदाताओं ने दिए ₹10 लाख के बैरिकेड्स, सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा होगी बेहतर


पहली खेप मंदिर पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी खेप अगले 15 दिनों में पहुंचेगी।

Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 12:26:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 12:26:46 PM (IST)

काल भैरव मंदिर उज्जैन को मुंबई के दानदाताओं ने दिए ₹10 लाख के बैरिकेड्स, सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा होगी बेहतर
काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स दान में मिले (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पहली खेप में 100 बैरिकेड्स मंदिर पहुंच चुके हैं
  2. 200 बैरिकेड्स अगले 15 दिनों में और पहुंचेंगे
  3. सावन में भीड़ प्रबंधन और दर्शन व्यवस्था होगी बेहतर

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। उज्जैन के काल भैरव मंदिर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुंबई निवासी मनीष पांचाल और समीर पांचाल ने मंदिर समिति को ₹10 लाख कीमत के बैरिकेड्स दान किए हैं। नकद राशि देने के बजाय उन्होंने सीधे बैरिकेड्स तैयार करवाकर मंदिर को भेंट किए।

पहली खेप मंदिर पहुंची, विधि-विधान से किया गया समर्पण

बैरिकेड्स की पहली खेप रविवार को उज्जैन पहुंची। रात में विधि-विधान से पूजन के बाद इन्हें मंदिर समिति को सौंप दिया गया। बैरिकेड्स सौंपने की प्रक्रिया एसडीएम एलएन गर्ग, पटवारी महेश देपन, मंदिर प्रबंधक संध्या मारकंडे और व्यवस्थापक अनिल बोरासी की मौजूदगी में पूरी हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *