उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास महादेव ने दिए दर्शन, खोदाई के दौरान मिला शिवलिंग; कर्मचारियों ने की पूजा


उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत बड़ा गणेश मंदिर के पास टनल के लिए चल रही खोदाई के दौरान कर्मचारियों को एक शिवलिंग मिला। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 01 May 2026 11:50:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 01 May 2026 12:05:26 PM (IST)

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास महादेव ने दिए दर्शन, खोदाई के दौरान मिला शिवलिंग; कर्मचारियों ने की पूजा
उज्जैन में खोदाई के दौरान मिले शवलिंग की पूजा करते कर्मचारी।

HighLights

  1. सिंहस्थ 2028 के लिए बड़ा गणेश मंदिर के पास बन रही टनल की खोदाई में निकला शिवलिंग
  2. शिवलिंग मिलने के बाद कुछ देर के लिए खोदाई रोकी गई, कर्मचारियों ने किया पूजन
  3. उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास खुदाई में लगातार मिलते आ रहे हैं प्राचीन अवशेष

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास खोदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर बड़ा गणेश मंदिर के पास जो टनल बनाई जा रही है। इसी की खोदाई में लगे कर्मचारियों को शिवलिंग मिला। जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी पूजा की और प्रशासन और अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

शिवलिंग मिलने के बाद कुछ देर के लिए खोदाई का काम रोक दिया गया था। इसे बाद पूजा कर शिवलिंग को अन्य स्थान पर ले जाया गया, जिसके बाद एक बार फिर खोदाई का काम शुरू हुआ। शिवलिंग मिलने के बाद से यहां काम कर रहे कर्मचारियों सहित अन्य लोग भाव-विभोर हो गए थे। इसके पहले महाकाल मंदिर से कुछ दूरी पर ही करीब एक हजार साल पुराना मंदिर भी मिला था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *