उज्जैन में महाकाल के दर्शन को पहुंचे पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद


श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित भस्म आरती में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत शामिल हुए। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

Publish Date: Mon, 27 Oct 2025 07:44:56 AM (IST)

Updated Date: Mon, 27 Oct 2025 07:55:09 AM (IST)

उज्जैन में महाकाल के दर्शन को पहुंचे पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
उज्जैन में महाकाल के दर्शन को पहुंचे पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीनशॉट)

HighLights

  1. पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।
  2. उन्होंने सोमवार की सुबह मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया।
  3. इस दौरान भगवान महाकाल की भक्ति में डूबे दिखे श्रीकांत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित भस्म आरती में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत शामिल हुए। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रीकांत भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे बतौर कमेंटेटर और चयन समिति के अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *