उज्जैन के महाकाल मंदिर में सेलिब्रिटी की आवभगत पर सनातन धर्म मोर्चा ने जताई आपत्ति


मोर्चा अध्यक्ष ने मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है प्रतिदिन भस्म आरती में वीआईपी के नाम पर हर किसी को प्रथम पं …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 11:09:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 11:09:03 AM (IST)

उज्जैन के महाकाल मंदिर में सेलिब्रिटी की आवभगत पर सनातन धर्म मोर्चा ने जताई आपत्ति
महाकाल मंदिर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कहा-हीरो, हिरोइन के नाम पर हर किसी को प्रथम पंक्ति में बैठाया जा रहा
  2. मंदिर के कर्मचारी फ्री में लड्डू और शॉल भेंट कर रहे हैं
  3. मोर्चा अध्यक्ष ने मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सेलिब्रिटी की आवभगत पर सनातन धर्म मोर्चा ने आपत्ति जताई है। मोर्चा अध्यक्ष ने मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है प्रतिदिन भस्म आरती में वीआइपी व हीरो, हिरोइन के नाम पर हर किसी को प्रथम पंक्ति में बैठाया जा रहा है। अधिकारी, कर्मचारी इन्हें फ्री में लड्डू प्रसाद और शाल भेंट कर सम्मानित भी कर रहे हैं, यह व्यवस्था बंद होना चाहिए।

अखिल भारतीय मंदिर मठ सनातन धर्म मोर्चा के अध्यक्ष किशोर कुशवाह ने बताया महाकाल मंदिर में वीआइपी दर्शन व्यवस्था आम भक्तों के हितों पर कुठाराघात है। सालों से रसूखदार वीआईपी के नाम पर नंदी मंडपम में अव्यवस्था फैला रहे थे, अब सेलिब्रिटी के नाम पर नई धांधली शुरू हो गई है।

पिछले कुछ दिनों से भस्म आरती में हीरो, हिरोइन व उनके रिश्तेदारों के नाम पर नई प्रोटोकाल दर्शन व्यवस्था शुरू हो गई है। मंदिर कर्मचारी पूरे समय इनकी आवभगत में लगे रहते हैं। आरती समाप्त होने के बाद इनका सत्कार किया जाता है। कर्मचारी इन्हें फ्री में लड्डू प्रसाद व शाल भेंट करते हैं। सेलिब्रिटी के नाम पर सालभर में लाखों रुपये का लड्डू प्रसाद मुफ्त बांटा जा रहा है।

आगे बैठने वालों से पूछे प्रशासक, नया मामला खुलेगा

महाकाल मंदिर में जितना घोटाला भस्म आरती दर्शन अनुमति के नाम पर हो रहा है, उससे कहीं अधिक भक्तों को आगे बैठाने के नाम पर हो रहा है। मंदिर प्रशासक ने बीते दिनों अपने औचक निरीक्षण में भस्म आरती अनुमति दिलाने के नाम पर रुपये वसूलने वाले दलालों का पर्दाफाश किया, प्रशासक किसी दिन आगे बैठने वाले तथा सेलिब्रिटी के नाम पर लाए गए लोगों से पूछताछ करे तो नया बैठक घोटाला सामने आ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *