उज्जैन के छात्र की कनाडा में हत्या… विवाद के बाद बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, परिवार में मातम


उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ कालोनी निवासी युवक की कनाडा में हत्या हो गई। मृतक सवा साल पूर्व वहां पढ़ाई करने गया था। जहां शन …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 10:13:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2026 10:14:08 PM (IST)

उज्जैन के छात्र की कनाडा में हत्या... विवाद के बाद बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, परिवार में मातम
उज्जैन के छात्र की कनाडा में हत्या

HighLights

  1. उज्जैन का गुरकीरत सवा साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था
  2. 14 मार्च को विवाद के बाद हुआ हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ कालोनी निवासी युवक की कनाडा में हत्या हो गई। मृतक सवा साल पूर्व वहां पढ़ाई करने गया था। जहां शनिवार को उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी लगने पर उज्जैन में रिश्तेदारों में शोक छा गया। स्वजन से मिलने के लिए समाज के लोग पहुंचने लगे।

बिजनेस मैनेजमेंट की कर रहा था पढ़ाई, हमले में गई जान

गुरकीरत सिंह पुत्र गुरजीत सिंह मनोचा निवासी पार्श्वनाथ कालोनी देवास रोड करीब सवा वर्ष पूर्व उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था। वहां गुरकीरत नार्दर्न लाइट्स कालेज में बिजनेस मैनेजमेंट पोस्ट-डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहा था। 14 मार्च को गुरकीरत सिंह का कुछ लोगों से विवाद हो गया था, जिसको लेकर उस पर हमला किया गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यक्त की संवेदना

वारदात की सूचना कनाडा में रहने वाले उनके एक मित्र ने देर रात फोन पर गुरकीरत के भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा निवासी रायपुर को दी थी, जिसके बाद परिवार में शोक की लहर छा गई। परिवार ने घटना की जानकारी मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी। मुख्यमंत्री यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। कनाडा पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण और अन्य जानकारी सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में गैस के लिए हाहाकार… कलेक्टर के आदेश के बाद भी बंद रहीं गैस एजेंसियां, भटकते रहे लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *