उज्जैन के अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भागा धोखाधड़ी का आरोपी, ऊंचाई से कूदने पर घायल


उज्जैन में मकान विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी नीरज श्रीवास्तव बुधवार को चरक अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 12:31:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 12:37:28 PM (IST)

उज्जैन के अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भागा धोखाधड़ी का आरोपी, ऊंचाई से कूदने पर घायल
चरक अस्पताल से भागा आरोपित कूदने के दौरान घायल हो गया।

HighLights

  1. जेल से रिमांड पर लाया गया था
  2. मेडिकल जांच के लिए पहुंचे थे
  3. तुरंत पुलिस ने उसे खोजकर पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मकान विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लाया गया आरोपित बुधवार को चरक अस्पताल से मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। ऊंचाई से कूदने के कारण वह घायल हो गया। चिमनगंज मंडी और कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने आरोपित कुछ देर बाद पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार तिरुपति धाम कालोनी निवासी नीरज पुत्र करुणानिधि श्रीवास्तव को पुलिस धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए भैरवगढ़ जेल से रिमांड पर लेकर आई थी। बुधवार को उसे मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस जवानों को चकमा देकर अस्पताल परिसर से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद चिमनगंज मंडी और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपित की तलाश शुरू कर दी। बहादुरगंज स्थित धर्मशाला के यहां से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि ऊंचाई से कूदने के कारण वह घायल हो गया है।

मकान की अग्रम राशि ली लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई

उल्लेखनीय है कि आरोपित नीरज श्रीवास्तव, जयश्री मालवीय और राहुल मालवीय ने अंकित वर्मा नामक युवक के साथ मकान विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी की थी। आरोप है कि आरोपितों ने मकान का सौदा कर फरियादी से अग्रिम राशि ली थी, लेकिन बाद में न तो रजिस्ट्री कराई और न ही रकम वापस लौटाई। इसी मामले में पूछताछ के लिए उसे जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *