Ujjain में देर रात सीएम की वीआईपी ड्यूटी करके घर लौटे एएसआई का हार्ट अटैक से निधन


वर्तमान में वह देवास गेट थाने में पदस्थ थे। शुक्रवार को सीएम मोहन यादव के उज्जैन आने पर उनकी वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी खत्म कर देर रात वह घर पहुंचे थे। रात करीब 3 बजे उन्होने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उनके पुत्र व पत्नी उपचार के लिए माधव क्लब रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे थे। जहां कुछ देर बाद ही उनका निधन हो

Publish Date: Sat, 11 Oct 2025 08:47:35 PM (IST)

Updated Date: Sat, 11 Oct 2025 08:54:56 PM (IST)

Ujjain में देर रात सीएम की वीआईपी ड्यूटी करके घर लौटे एएसआई का हार्ट अटैक से निधन
मृतक एएसआई राधेश्याम भाबर।

HighLights

  1. वर्तमान में वह देवास गेट थाने में पदस्थ थे।
  2. उनकी वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी।
  3. ड्यूटी खत्म कर देर रात वह घर पहुंचे थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। देवास गेट थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम भाबर का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। एएसआई देर रात को ही सीएम की वीआइपी ड्यूटी करके घर लौटे थे। रात करीब 3 बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी।

एएसआई भाबर मूल रूप से ग्राम टेमरिया पेटलावद जिला झाबुआ के रहने वाले थे। वर्ष 2007 में वह आरक्षक पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे पदोन्नति के बाद वह एएसआई के पद तक पहुंचे थे।

वर्तमान में वह देवास गेट थाने में पदस्थ थे। शुक्रवार को सीएम मोहन यादव के उज्जैन आने पर उनकी वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी खत्म कर देर रात वह घर पहुंचे थे।

रात करीब 3 बजे उन्होने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उनके पुत्र व पत्नी उपचार के लिए माधव क्लब रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे थे। जहां कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया।

मृतक एएसआई भाबर के दो पुत्र अजय उम्र 24 वर्ष तथा छोटा पुत्र प्रेम उम्र 20 वर्ष है। सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम के निधन की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया। एएसआई राधेश्याम काफी मिलनसार व्यक्ति थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *