Ujjain में टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी, बस में घुसकर यात्रियों को लाठियों से पीटा


उज्जैन-झालावाड़ रोड स्थित पिपलई टोल नाके पर शनिवार रात टोलकर्मियों ने जमकर गुंडागर्दी की। बस में चढ़कर उन्होंने यात्रियों को लाठियों से पीटा। महिलाएं च …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 08:26:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 08:26:43 PM (IST)

Ujjain में टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी, बस में घुसकर यात्रियों को लाठियों से पीटा
Ujjain में टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी

HighLights

  1. बस में घुसकर यात्रियों को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
  2. आरोपी आशु और रवि गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
  3. टोल कर्मचारियों का मांगा पुलिस वेरिफिकेशन, जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन-झालावाड़ रोड स्थित पिपलई टोल नाके पर शनिवार रात टोलकर्मियों ने जमकर गुंडागर्दी की। बस में चढ़कर उन्होंने यात्रियों को लाठियों से पीटा। महिलाएं चीखती रहीं, लेकिन वे प्रहार करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विवाद का कारण: अलाव ताप रहे कर्मचारियों से कहासुनी

घट्टिया टीआई करण खोवाल के अनुसार, बस उज्जैन से आगर की ओर जा रही थी। पिपलई टोल प्लाजा की एक लेन पर कर्मचारी अलाव ताप रहे थे और उसी लेन पर बस पहुँच गई। इसी बात को लेकर बस सवार यात्रियों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि टोल कर्मचारी आशु, रवि सहित अन्य लोग लाठियां लेकर बस के भीतर घुस गए और यात्रियों के साथ मारपीट करने लगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *