MP: सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे बेटे अभिमन्यु की शादी, इस जगह होगा कार्यक्रम


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह खरगोन के किसान दिनेश यादव की बेटी डॉ. इशिता से 30 नवंबर को उज्जैन में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने जा रहे हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन एक सामाजिक संस्था द्वारा किया जाएगा।

Publish Date: Tue, 11 Nov 2025 11:32:10 PM (IST)

Updated Date: Tue, 11 Nov 2025 11:44:09 PM (IST)

MP: सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे बेटे अभिमन्यु की शादी, इस जगह होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे बेटे अभिमन्यु की शादी,

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह खरगोन के किसान दिनेश यादव की बेटी डॉ. इशिता से 30 नवंबर को उज्जैन में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने जा रहे हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन एक सामाजिक संस्था द्वारा किया जाएगा।

सम्मेलन में विभिन्न समाजों के 20 जोड़ों का भी विवाह होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सभी जोड़ों को उपहार भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री की बहन एवं नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि विवाह सम्मेलन होटल अथर्व में होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *