उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान गिरी मीनार, छत हुई क्षतिग्रस्त; शुरू हुआ मरम्मत का काम


उज्जैन में चार दिन से मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद को हटाने का काम कर रहे हैं। इसी दौरान मीनार गिरने से मस्जिद की छत को नुकसान पहुंचा है।

Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 11:44:34 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 12:13:37 PM (IST)

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान गिरी मीनार, छत हुई क्षतिग्रस्त; शुरू हुआ मरम्मत का काम
उज्जैन में मस्जिद की मीनार। – फाइल फोटो

HighLights

  1. उज्जैन में शाही मस्जिद का 6 फीट का हिस्सा हटाया जा रहा है
  2. गोपाल मंदिर मार्ग से कंठाल तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा
  3. सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी को लेकर अलर्ट किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन के छत्री चौक में रास्ता चौड़ा करने के लिए शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के काम के दौरान मीनार एक हिस्सा नीचे आ गिरा। छत पर‍ गिरे मीनार के हिस्से से वह क्षतिग्रस्त हो गई। उज्जैन प्रशासन ने अब इसे ठीक करवाने का काम शुरू कर दिया है। मस्जिद का 6 फीट का हिस्सा हटाया जा रहा है।

चार दिन से मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद को हटाने का काम कर रहे हैं। इसी दौरान मीनार गिरने से मस्जिद की छत को नुकसान पहुंचा है। उज्जैन में सिंहस्थ के लिए गोपाल मंदिर मार्ग से कंठाल तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं लगी है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, वे यहां हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

उज्जैन प्रशासन ने अफवाहों पर किया अलर्ट

उज्जैन जिला प्रशासन ने सभी अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी को लेकर अलर्ट किया है। शहर में सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *