उज्जैन में मक्सी रोड पर पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
Accident in Ujjain: उज्जैन में मंगलवार रात करीब 11 बजे मक्सी रोड पर पाटपाला स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्क…और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने अज्ञात पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया
- अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है
- हादसे में मारे गए दो लोग भी ड्राइवर थे जो गाड़ी खड़ी कर बाइक से जा रहे थे
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मक्सी रोड पर पाटपाला स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सुरेश पुत्र मोहनलाल दायमा (34) और गज्जू पुत्र बाबूलाल बैरागी (35), दोनों निवासी पाटपाला के रूप में हुई है। दोनों वाहन चालक थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे दोनों ने अपना आयशर वाहन पाटपाला के समीप खड़ा किया था। इसके बाद वे बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
इसी दौरान पीटीएस के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया।
यहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पिकअप वाहन और उसके ड्राइवर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- MP के राजगढ़ में दर्दनाक हादसा : भीलखेड़ी जोड़ के पास अनियंत्रित होकर डेम में गिरी कार, पांच लोगों की मौत