उज्जैन में दो दिनों में दस लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान महाकाल के दर्शन


Mahakaleshwar Mandir Ujjain: उज्जैन में आस्था का सैलाब, शनिवार को 6.57 लाख और रविवार को 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे महाकाल के दर्शन करने।

Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 11:20:10 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 11:24:05 AM (IST)

उज्जैन में दो दिनों में दस लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

HighLights

  1. ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के तीसरे वीकेंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया
  2. राष्ट्रीय पर्व और साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे
  3. अत्यधिक भीड़ होने के कारण दिन में कुछ देर के लिए गेट नंबर 1 से प्रवेश रोकना पड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के तीसरे विकेंड ने श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकार्ड बनाया है। शनिवार को 15 अगस्त यानी राष्ट्रीय पर्व का अवकाश तथा रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने से देशभर से हजारों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रशासन के अनुसार दो दिनों में दस लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

श्रावण मास में महाकाल के दरबार में आस्था उमड़ रही है। प्रतिदिन देशभर से हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार 15 अगस्त शनिवार को छह लाख 57 हजार 218 भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

रविवार को पांच लाख से अधिक भक्त मंदिर पहुंचे। रविवार को अत्यधिक भीड़ होने के कारण दिन में कुछ देर के लिए गेट नं.एक से दर्शनार्थियों का प्रवेश रोकना पड़ा। दर्शनार्थियों को शीघ्र दर्शन के लिए भी दो से तीन घंटे का समय लगा। सोमवार को नागपंची पर भी हजारों भक्तों के मंदिर पहुंचने की संभावना है।

आज महाकाल दर्शन के लिए यहां से प्रवेश

नागपंचमी के महासंयोग में आए श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर मंदिर प्रशासन ने भगवान महाकाल के दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। नागचंद्रेश्वर मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था अलग है। सोमवार को जिन भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन करना हैं, उन्हें इन द्वारों से प्रवेश करना होगा।

महाकाल सामान्य दर्शन

भगवान महाकाल के निश्शुल्क दर्शन वाले सामान्य श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संग्रहालय स्थित त्रिवेणी प्रवेश द्वार से प्रवेश मिलेगा। इसके बाद श्रद्धालु नंदी द्वार, मानसरोवर फैसिलिटी, गणेश मंडप और कार्तिक मंडप होते हुए दर्शन मार्ग पर पहुंचेंगे। दर्शन के बाद एम्बुलेंस गेट से निकासी और पिनाकी द्वार से बाहर जाने की व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें- महाकाल-ओंकारेश्वर दर्शन का सुनहरा मौका: IRCTC का 4 रात और 5 दिन का स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *