उज्जैन सिंहस्थ के लिए महाप्लान, हर जिले से 10% पुलिस बल को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, 53 बैच में पूरा होगा प्रशिक्षण


सिंहस्थ के दौरान लगभग तीन करोड़ लोगों के आने की संभावना है। इसी दृष्टि से प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यशाला भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभाग…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 10:20:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 10:20:16 PM (IST)

उज्जैन सिंहस्थ के लिए महाप्लान, हर जिले से 10% पुलिस बल को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, 53 बैच में पूरा होगा प्रशिक्षण
10 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को किया जाएगा प्रशिक्षित।

HighLights

  1. 10 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को किया जाएगा प्रशिक्षित
  2. प्रशिक्षण को लेकर आज कार्यशाला में बनेगी रणनीति
  3. उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी भी होंगे सम्मिलित

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। वर्ष 2028 में उज्जैन में होने जा रहे सिंहस्थ महाकुंभ के लिए पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के संबंध में शुक्रवार को रणनीति बनेगी। अलग-अलग विषयों के जानकार बताएंगे कि सुरक्षा प्रबंध के लिए किस तरह के अत्याधुनिक उपकरण और कितने बल की आवश्यकता होगी। उनका किस तरह से उपयोग किया जाएगा।

बता दें कि सिंहस्थ के दौरान लगभग तीन करोड़ लोगों के आने की संभावना है। इसी दृष्टि से प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यशाला भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगी।

10 प्रतिशत पुलिस बल को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि हर जिले में उपलब्ध पुलिस बल में से 10 प्रतिशत को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस तरह एक वर्ष में कुल 53 बैच में प्रशिक्षण का काम पूरा किया जाएगा। इसके पहले मास्टर ट्रेनर्स की दो बैच में ट्रेनिंग उज्जैन में हो चुकी है। मास्टर ट्रेनर अपने-अपने जिलों में पुलिस बल को प्रशिक्षित करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *