उज्जैन सिंहस्थ के लिए रेलवे बना रहा 50 हजार की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया, भीड़ नियंत्रण का मास्टर प्लान तैयार


प्रयागराज कुंभ के हादसे से सबक लेकर 50 हजार यात्रियों की क्षमता वाले होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 11:34:23 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 11:37:22 AM (IST)

उज्जैन सिंहस्थ के लिए रेलवे बना रहा 50 हजार की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया, भीड़ नियंत्रण का मास्टर प्लान तैयार
इंदौरगेट की ओर यहां बनाया जाएगा होल्डिंग एरिया।

HighLights

  1. रेलकर्मियों के क्वार्टर तोड़कर 20 हजार और 30-40 हजार क्षमता के क्षेत्र विकसित
  2. ट्रेनों के आगमन के अनुसार बायोमेट्रिक, टिकट जांच के बाद भेजे जाएंगे यात्री
  3. सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात के लिए रेलवे का मॉडल बनेगा अहम

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। स्टेशन पर भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने भीड़ नियंत्रण का मास्टर प्लान तैयार किया है। 50 हजार यात्रियों की क्षमता वाले होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। जहां से यात्रियों को सुरक्षा व टिकट जांच के बाद ही प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जाएगा।

सिंहस्थ 2028 महाकुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। रेलवे व जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रयागराज कुंभ में हुए हादसे से सबक लेते हुए उज्जैन सिंहस्थ मेले की तैयारी की जा रही है। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे और प्रशासन ने 50 हजार यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना बनाई है।

दोनों छोरों पर बनाए जा रहे होल्डिंग एरिया

रेलवे प्रशासन ने इंदौरगेट क्षेत्र में बने रेलवे कर्मचारियों के मकानों को तोड़ दिया है। पुराने शहर की ओर से आने वाले यात्रियों को यहां बनाए जा रहे होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। जहां सभी यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसकी क्षमता करीब 20 हजार यात्रियों की रहेगी। इसके अलावा नीलगंगा क्षेत्र में भी रेलकर्मियों के क्वार्टर तोड़कर वहां भी होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। यहां करीब 30 से 40 हजार यात्रियों को रोका जा सकेगा।

नियंत्रित तरीके से प्लेटफार्म पर जाएंगे यात्री

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोनों होल्डिंग एरिया में सभी यात्रियों को गुजारा जाएगा। भीड़ नियंत्रित ढंग से प्लेटफार्म पर भेजी जाएगी। ट्रेनों के आगमन के अनुसार यात्रियों की टिकट जांच, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

इस व्यवस्था से स्टेशन पर अनियंत्रित भीड़ को रोका जा सकेगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। रेलवे अधकारियों का कहना है कि यह मॉडल सिंहस्थ के दौरान सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें : सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर एयरपोर्ट रनवे का होगा विस्तार, 4000 मीटर तक करने की तैयारी, उतर सकेंगे बड़े विमान

यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा

सिंहस्थ से पूर्व नीलगंगा व इंदौरगेट की ओर होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। जहां यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए यह क्षेत्र बनाए जा रहे हैं। – मुकेश कुमार, पीआरओ रतलाम मंडल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *