उज्जैन में गरोठ हाईवे पर मिनी बस की टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाई बस में आग


समय पर मदद नहीं मिलने से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई थी, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने मिनी बस में तोड़फोड़कर आग लगा दी थी। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 12:59:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 01:05:50 PM (IST)

उज्जैन में गरोठ हाईवे पर मिनी बस की टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाई बस में आग
मिनी बस में लगाई आग।

HighLights

  1. तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया शांत
  2. लोगों का आरोप टोल नाके की एंबुलेंस व क्रेन देरी से आई
  3. क्रेन भी मौके पर पहुंची लेकिन पट्टा नहीं होने से ट्राली नहीं उठी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। गरोठ हाईवे पर शुक्रवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। मिनी बस के चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खंती में गिर गई। दबने से चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। इसके अलावा बस चालक व यात्री भी घायल हो गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि टोल नाके की एंबुलेंस व क्रेन करीब ढाई घंटे देरी से पहुंची थी। जिससे युवक की मौत हुई। आक्रोशित लोगों ने मिनी बस में आग लगाकर यातायात जाम कर दिया। तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गेहूं लेकर उज्जैन जा रहा था

naidunia_image

पुलिस ने बताया कि विजय पुत्र रामचंद्र सोलंकी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम ब्राम्हणखेड़ा महुरीखेड़ा महिदपुर शुक्रवार शाम को अपने दोस्त राजेश पुत्र बद्रीलाल शर्मा उम्र 32 वर्ष के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लेकर उज्जैन स्थित कृषि उपज मंडी में आ रहा था। गरोठ हाईवे पर तुलाहेड़ा टोल नाके के समीप पीछे से आ रही मिनी बस क्रमांक डीएल 01 वीसी 5919 के चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी थी।

इससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खंती में पलट गई। ट्रैक्टर चालक विजय उसके नीचे दब गया था। करीब एक घंटे तक मदद नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में विजय का साथी राजेश तथा बस चालक शिवकुमार निवासी अमृतसर, यात्री बाबी और धर्मेंद्र कुमार निवासी दिल्ली घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ग्रामीणों ने लगाई मिनी बस में आग

हादसे के बाद करीब दो घंटे बाद टोल नाके की एंबुलेंस व क्रेन मौके पर पहुंची थी। क्रेन में ही पट्टा नहीं होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली को उठाया नहीं जा सका था। समय पर मदद नहीं मिलने से विजय की मौत हो गई थी। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने मिनी बस में तोड़फोड़कर आग लगा दी थी। इसके अलावा यातायात भी जाम कर दिया था। बस में आग लगने से यात्रियों का सामान भी जलकर खाक हो गया था।

हालांकि गनीमत रही कि बस में एक भी यात्री सवार नहीं था। सभी यात्री उसमें से उतर गए थे। हंगामे की जानकारी लगने पर मौके पर घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल, पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर, राघवी टीआइ काजलसिंह व पुलिस बल पहुंचा था। सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत करवाया।

यह भी पढ़ें : मंडला में भीषण सड़क हादसा दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *