महाकाल मंदिर में पीएमश्री पर्यटकों को मिलेगी VIP दर्शन सुविधा, प्रशासक ने जारी किए आदेश


उज्जैन के महाकाल मंदिर में पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा से आने वाले पर्यटकों को अब वीआईपी दर्शन की सुविधा मिलेगी। मंदिर प्रशासन ने सुबह छह से रात दस बजे …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 21 Jan 2026 09:50:31 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Jan 2026 09:50:31 AM (IST)

महाकाल मंदिर में पीएमश्री पर्यटकों को मिलेगी VIP दर्शन सुविधा, प्रशासक ने जारी किए आदेश
महाकाल के वीआईपी दर्शन पाने का मौका। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हेली सेवा यात्रियों को महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन सुविधा।
  2. सुबह छह से रात दस बजे तक दर्शन व्यवस्था रहेगी।
  3. दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा में सफर करने वाले पर्यटकों को वीआइपी दर्शन की सुविधा मिलेगी। सोमवार को मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए उप प्रशासक के नेतृत्व में अलग-अलग शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, जो सुबह छह से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के दर्शन कराएंगे। पर्यटकों को प्रोटोकाल दर्शन के लिए 250 रुपये निर्धारित शुल्क चुकाना होगा।

बता दें कि महाकाल के आंगन से 20 नवंबर को पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू हुई थी। श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर, पचमढ़ी, बांधवगढ़ आदि धार्मिक, प्राकृतिक व वन्य क्षेत्रों की यात्रा कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *