उज्जैन में इंसानियत शर्मसार… किशोर को निर्वस्त्र कर डेढ़ किलोमीटर घुमाया, हाथ की हड्डी तोड़ी, 5 गिरफ्तार


MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किशोर के साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर करीब डेढ़ किलोमीटर घुमाया गया। मारपीट …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 16 Jan 2026 08:10:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Jan 2026 08:11:18 PM (IST)

उज्जैन में इंसानियत शर्मसार... किशोर को निर्वस्त्र कर डेढ़ किलोमीटर घुमाया, हाथ की हड्डी तोड़ी, 5 गिरफ्तार
उज्जैन में किशोर संग हैवानियत (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. किशोर को निर्वस्त्र कर करीब डेढ़ किलोमीटर घुमाया गया
  2. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है
  3. पुलिसकर्मियों ने उसे थाने के बाहर देखकर आरोपितों से छुडवाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किशोर के साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर करीब डेढ़ किलोमीटर घुमाया गया। मारपीट से उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। किशोर का कहना है कि वह डेढ़ माह से अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। मां की तबीयत खराब होने पर वह उज्जैन आया था। जहां उसे पकड़कर घुमाया गया।

पंवासा टीआई गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को क्षेत्र में ही रहने वाला किशोर करीब तीन माह पूर्व भगाकर ले गया था। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर किशोर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे बाल संप्रेषणगृह भेजने के आदेश जारी कर दिए गए थे। करीब डेढ़ माह पूर्व आरोपित किशोर की जमानत हो गई थी। जिसके बाद वह देवास में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था।

पुलिस ने किशोर को छुड़वाया

मां की तबीयत खराब होने पर वह उसका उपचार करवाने के लिए गुरुवार को उज्जैन आया था। जहां नाबालिग लड़की के स्वजन ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान उसे निर्वस्त्र कर डेढ़ किलोमीटर पैदल घुमाकर पंवासा थाने ले गए थे। जहां पुलिसकर्मियों ने उसे थाने के बाहर देखकर आरोपितों से छुड़वाया और कपड़े पहनाए थे।

यह भी पढ़ें- विवाह कर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका नाबालिग निकली तो प्रेमी को हो गई जेल

किशोर अपनी मां संग पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा

पुलिस ने देर शाम को सभी आरोपितों को छोड़ दिया था। शुक्रवार को किशोर अपनी मां के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा और उसने शिकायत की थी। नाबालिग को नग्न घुमाने का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा था। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *