महाकाल के दर्शन के साथ नववर्ष की शुरुआत, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु


नए साल 2026 के पहले दिन की शुरुआत भक्त देव दर्शन के साथ कर रहे हैं। ज्योतिर्लिंग महाकाल सहित शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के ल …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 01 Jan 2026 08:27:18 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Jan 2026 08:41:58 AM (IST)

महाकाल के दर्शन के साथ नववर्ष की शुरुआत, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

HighLights

  1. विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य बुधवार को उज्जैन पहुंचीं थी
  2. इसके बाद उन्होंने इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर में भगवान शनिदेव के दर्शन किए
  3. स्मृति मंदाना, अरुंधति रेड्डी, शैफाली वर्मा, स्नेह राणा, प्रियंका पाटिल सहित अन्य खिलाड़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने नववर्ष की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद लेकर की। इंदौर में मैच के दौरान भी टीम के सदस्य उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य बुधवार को उज्जैन पहुंचीं थी।

इसके बाद उन्होंने इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर में भगवान शनिदेव के दर्शन किए। खिलाड़ियों में स्मृति मंदाना, अरुंधति रेड्डी, शैफाली वर्मा, स्नेह राणा, प्रियंका पाटिल, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, प्रज्ञा रावत, नैंसी पटेल तथा उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

नए साल 2026 के पहले दिन की शुरुआत भक्त देव दर्शन के साथ कर रहे हैं। ज्योतिर्लिंग महाकाल सहित शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। चामुंडा माता मंदिर में दर्शनार्थियों को सुबह से हलवा महाप्रासदी का वितरण किया जा रहा है। हरसिद्धि,गढ़कालिका माता मंदिर में शाम को संध्या आरती के बाद महाप्रसादी होगी। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के निश्शुल्क अन्नक्षेत्र में भक्त खीर पूरी का आनंद ले सकेंगे।

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया महाकाल मंदिर में नए साल के अवसर पर सामान्य दर्शनार्थियों को चार धाम मंदिर से शक्तिपथ के रास्ते त्रिवेणी संग्रहालय द्वार से महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। दर्शन के उपरांत भक्त आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर निकलेंगे।

भस्म आरती में चलायमान दर्शन व्यवस्था रही। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक प्रवेश द्वार पर पूजा स्टैंड, टिकट काउंटर, पेयजल आदि का इंतजाम किया गया है। नए साल पर पहली बार भक्तों की सुविधा के लिए प्रसाद काउंटरों को चौबीस घंटे चालू रखा गया है। दर्शनार्थियों को बिना किसी परेशानी के प्रसाद उपलब्ध हो रहा है।

हिमालय में बिराजेगी छत्रेश्वरी चामुंडा माता

श्री छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर में नए साल पर गुरुवार को छप्पन प्रकार के पांच क्विंटल से अधिक छप्पन प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। भक्तों को दिनभर शुद्ध देशी से निर्मित हलवा प्रसादी का वितरण होगा। 2 जनवरी को छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पुजारी पं.शरद चौबे ने बताया 1 जनवरी चामुंडा माता भक्त समिति का स्थापना दिवस है। इसलिए प्रतिवर्षानुसार इस बार भी भव्य आयोजन किया जा रहा है।

हरसिद्धि में प्रज्वलित होगी दीपमालिका

शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में नए साल के पहले दिन दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी। संध्या आरती के उपरांत भक्तों को प्रसादी का वितरण होगा। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बता दें वर्ष 2026 के लिए दीमालिका की बुकिंग फुल हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *