उज्‍जैन भाजपा नगर अध्यक्ष बोले- धर्म का नाश हो, कांग्रेस गंगाजल ले आई


उन्होंने अधर्म का नाश हो के स्थान पर धर्म का नाश हो बोल दिया। समीप बैठे भाजपा के एक नेता ने उन्हें टोका तो अग्रवाल ने सुधार करते हुए कहा कि रात को ढाई बजे सोया हूं। गलती काम करने वालों से ही होती है। इसी भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का सत्यानाश हो।

Publish Date: Mon, 22 Sep 2025 08:33:44 PM (IST)

Updated Date: Mon, 22 Sep 2025 09:33:20 PM (IST)

उज्‍जैन भाजपा नगर अध्यक्ष बोले- धर्म का नाश हो, कांग्रेस गंगाजल ले आई
भाजपा।

HighLights

  1. वीडियो वायरल, गलती का अहसास हुआ तो माफी मांगी।
  2. -कांग्रेस ने पुतला भी फूंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के एक भाषण को लेकर सोमवार को शहर की राजनीति चर्चा में आ गई। दरअसल शनिवार को भाजपा कार्यालय पर हुई पार्टी की एक बैठक में नगर अध्यक्ष की जुबान फिसल गई। उन्होंने अधर्म का नाश हो के स्थान पर धर्म का नाश हो बोल दिया।

समीप बैठे भाजपा के एक नेता ने उन्हें टोका तो अग्रवाल ने सुधार करते हुए कहा कि रात को ढाई बजे सोया हूं। गलती काम करने वालों से ही होती है। इसी भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का सत्यानाश हो। इस घटनाक्रम का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस ने सियासी मोर्चा संभाल लिया।

सोमवार को जिला अध्यक्ष महेश परमार सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंच गए। हाथ में गंगाजल और गोमूत्र लेकर। महेश परमार और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि वे पाखंड की गंदगी धोएंगे। शुद्धीकरण करेंगे। मगर एसडीएम और थाना प्रभारी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

लंबी चर्चा के बाद भी जब प्रशासन न टस से मस न हुआ तो कानून व्यवस्था बनाए रखने को कांग्रेस नेता एसडीएम और थाना प्रभारी को गंगाजल और गोमूत्र से भरी बोतल सौंपकर चले गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल को पुतला भी फूंका।

naidunia_image

संजय अग्रवाल

महाकाल के प्रसाद की दाल चखने पर भी घेराए थे

  • विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश परमार ने कहा कि ‘संजय अग्रवाल वही नेता हैं, जिन्होंने कुछ महीने पहले भगवान महाकाल के लड्डू प्रसाद में उपयोग की जाने वाली दाल चखकर पुन: प्रसाद उपयोगी दाल में डालकर प्रसाद सामग्री जूठी कर दी थी।
  • अब वे भाषण में धर्म का नाश करने की बात कह रहे। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजय अग्रवाल द्वारा शर्मनाक बयान देना न सिर्फ हिंदू धर्म का अपमान है बल्कि भाजपा की दोहरी मानसिकता का पर्दाफाश है।
  • पहले महाकाल मंदिर की मर्यादा भंग की, अब धर्म के नाश की बात की, क्या यही है भाजपा के हिंदुत्व की परिभाषा।
  • हम बयान की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि भाजपा तुरंत माफी मांगे और संबंधित नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। धर्म किसी पार्टी की जागीर नहीं, हमारी आस्था है। अपमान नहीं सहेंगे।’

जो गलती हुई थी उसकी माफी मांगकर सुधार ली है। कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है, जबकि उसे विकास की राजनीति करना चाहिए।

-संजय अग्रवाल, अध्यक्ष, भाजपा नगर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *