महाकाल मंदिर सुरक्षा में बड़ा बदलाव, पहली बार हथियारों के साथ उच्च प्रशिक्षित गार्ड होंगे तैनात, 1 जनवरी से नई व्यवस्था लागू


Mahakaleshwar Tepmle Security: उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में 1 जनवरी 2026 से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वर्तमान सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल का ठेका समाप्त होने के बाद, मंदिर समिति ने दिल्ली की एक नई कंपनी को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है। यह कंपनी 1000 गार्डों की तैनाती करेगी।

Publish Date: Fri, 05 Dec 2025 12:39:47 AM (IST)

Updated Date: Fri, 05 Dec 2025 12:47:47 AM (IST)

महाकाल मंदिर सुरक्षा में बड़ा बदलाव, पहली बार हथियारों के साथ उच्च प्रशिक्षित गार्ड होंगे तैनात, 1 जनवरी से नई व्यवस्था लागू
महाकाल मंदिर की सुरक्षा अब दिल्ली की कंपनी संभालेगी। फाइल फोटो

HighLights

  1. 1 जनवरी 2026 से दिल्ली की कंपनी संभालेगी सुरक्षा
  2. नई कंपनी 1000 गार्डों के साथ सुरक्षा व्यवस्था करेगी
  3. वर्तमान सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल का ठेका समाप्त हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 1 जनवरी 2026 से दिल्ली की कंपनी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेगी। वर्तमान सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल का ठेका समाप्त होने के बाद मंदिर समिति ने टेंडर जारी कर नई कंपनी को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है।

naidunia_image

कंपनी एक हजार गार्ड के साथ काम संभालेगी। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया नई कंपनी को ठेका दे दिया गया है। जल्द ही सेवा शर्तों के आधार पर कंपनी के साथ अनुबंध होगा। इसके बाद कंपनी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। पहली बार कुछ नई शर्तों के साथ कंपनी को ठेका दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *