उज्जैन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए शामिल


उज्जैन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ सोमवार से हुआ है। इसका आरंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। महोत्सव का उद्देश्य गीता के ज्ञान को आधुनिक समाज, युवाओं और वैश्विक मानवता के विमर्श के केंद्र में स्थापित करना है।

Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 03:14:35 PM (IST)

Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 03:15:56 PM (IST)

उज्जैन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

HighLights

  1. उज्जैन से विश्व मंच तक पहुंचेगा गीता का सार्वभौमिक संदेश
  2. मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय गीता महोत्सव का किया शुभारंभ
  3. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- ज्ञानयोग का सार गीता में है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: शहर के दशहरा मैदान पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ सोमवार सुबह हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आचार्यों के सान्निध्य में गीता पाठी ने एक साथ श्रीमद्भगवद गीता के 15वें अध्याय का पाठ कर आध्यात्मिक शक्ति का अनूठा वातावरण बना दिया।

naidunia_image

महोत्सव का उद्देश्य गीता के शाश्वत ज्ञान को आधुनिक समाज, युवाओं और वैश्विक मानवता के विमर्श के केंद्र में स्थापित करना है, ताकि जीवन में कर्तव्य, अनुशासन और नैतिकता का संवर्धन हो सके। शाम 7 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुति में पुनीत इस्सर की नृत्य नाटिका ‘जय श्री कृष्णा-गीता सार’ मंचित की जाएगी। इस महोत्सव के माध्यम से उज्जैन से गीता का सार्वभौमिक संदेश विश्व मंच तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *