उज्जैन में जेसीबी से घायल हुआ सांप, डॉक्टर ने सिर और पीछे की ओर 80 टांके लगाकर बचाया


MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में जेसीबी की चपेट में आकर घायल हुए एक सांप को दो सर्प मित्रों व डॉक्टर ने बचा लिया। सिर व पीछे की ओर 80 टांके लगाए गए हैं। विक्रम नगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में चल रहे कार्य के दौरान सांप घायल हो गया था। लोगों ने सर्प मित्रों को सूचना दी थी।

Publish Date: Tue, 25 Nov 2025 10:06:48 PM (IST)

Updated Date: Tue, 25 Nov 2025 10:07:18 PM (IST)

उज्जैन में जेसीबी से घायल हुआ सांप, डॉक्टर ने सिर और पीछे की ओर 80 टांके लगाकर बचाया
उज्जैन में जेसीबी से घायल सांप, डॉक्टर ने सिर और पीछे की ओर 80 टांके लगाकर बचाया

HighLights

  1. डॉक्टर ने सांप के सिर और पीछे की ओर 80 टांके लगाकर बचाया
  2. विक्रम नगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में जेसीबी की चपेट में आया था सांप
  3. दो सर्प मित्र घायल सांप को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। जेसीबी की चपेट में आकर घायल हुए एक सांप को दो सर्प मित्रों व डॉक्टर ने बचा लिया। सिर व पीछे की ओर 80 टांके लगाए गए हैं। विक्रम नगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में चल रहे कार्य के दौरान सांप घायल हो गया था। लोगों ने सर्प मित्रों को सूचना दी थी। जिसके बाद वह घायल सांप को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे थे।

विक्रम नगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है। सोमवार रात को जेसीबी की चपेट में एक सांप आ गया था। सांप कोबरा प्रजाति का था। घायल अवस्था में सांप क्षेत्र में ही घूम रहा था। उसके सिर व पीछे की ओर काफी चोट लगी हुई थी। मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने सर्प मित्र राहुल व मुकुल को सूचना दी थी।

दोनों मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू कर उदयन मार्ग स्थित पशु चिकित्सालय ले गए थे। जहां पशु चिकित्सक डा: मुकेश जैन सांप का दो घंटे तक जटिल ऑपरेशन किया था। सांप को 80 टांके लगाकर उसकी सर्जरी की गई। जिसके बाद सांप को सर्प मित्रों को ही दे दिया गया। ऑपरेशन के बाद सांप स्वस्थ अवस्था में है। ऑपरेशन में रवि राठौर, प्रशांत परिहार व अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *