होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना, बनारस और गोरखपुर के लिए चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। एक ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर से पटना के बीच चलाई जाएगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 09343 डॉ. आंबेडकर नगर-पटना साप्ताहिक स्पेशल हर गुरुवार को 18 बजे डा. आंबेडकर नगर से चलकर रतलाम मंडल के इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन एवं मक्सी होते हुए अगले दिन 18:30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन डा. आंबेडकर नगर से 26 फरवरी से 26 मार्च 2026 तक चलेगी।
पटना-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल और प्रमुख स्टॉपेज
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09344 पटना-डा. आंबेडकर नगर स्पेशल हर शुक्रवार को 21:30 बजे पटना से चलकर रतलाम मंडल के मक्सी, उज्जैन, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज एवं इंदौर होते हुए अगले दिन 23:55 बजे डा. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना से 27 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
मुंबई सेंट्रल से बनारस और कटिहार के लिए विशेष ट्रेनें
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल हर बुधवार को 22:30 बजे मुंबई सेंट्रल से चल कर रतलाम मंडल के रतलाम होते हुए शुक्रवार को 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
यह ट्रेन 4 मार्च से 25 मार्च तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर शुक्रवार को 14:30 बजे बनारस से चलकर रतलाम होते हुए रविवार को 04:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल हर शनिवार को 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से चलकर रतलाम एवं उज्जैन होते हुए सोमवार को 07:30 बजे कटिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर मंगलवार को 00:15 बजे कटिहार से चल कर उज्जैन एवं रतलाम होते हुए 18:40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी।
वडोदरा से गोरखपुर और मऊ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल हर सोमवार को 19:00 बजे वडोदरा से चल कर रतलाम होते हुए अगले दिन 23:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल हर बुधवार को 05:00 बजे गोरखपुर से चल कर रतलाम होते हुए अगले दिन 08:35 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी।
ट्रेन संख्या 09195 वडोदरा-मऊ स्पेशल हर शनिवार को 19:00 बजे वडोदरा से चलकर रतलाम होते हुए अगले दिन 20:45 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09196 मऊ-वडोदरा स्पेशल हर रविवार को 23:15 बजे मऊ से चल कर रतलाम होते हुए मंगलवार को 00:45 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी।