हफ्ता न देने पर कोचिंग संचालक को मुस्लिम युवकों व महिलाओं ने पीटा, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा


Ujjain Neelganga Violence: नीलगंगा थाना क्षेत्र के केशव नगर में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने हफ्ता वसूली को लेकर कोचिंग संचालक को पीट दिया। इससे वह …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 10:37:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 10:37:26 PM (IST)

उज्जैन में बवाल: हफ्ता न देने पर कोचिंग संचालक को मुस्लिम युवकों व महिलाओं ने पीटा, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा
कोचिंग संचालक को मुस्लिम युवकों व महिलाओं ने पीटा। (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. हफ्ता वसूली को लेकर कोचिंग संचालक को पीटा
  2. कोचिंग संचालक पर हमले के बाद सुलगा उज्जैन
  3. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के केशव नगर में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने हफ्ता वसूली को लेकर कोचिंग संचालक को पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों की ओर से पथराव हो गया। पुलिस ने एक बजरंग दल कार्यकर्ता को पीट दिया। पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हरिफाटक पुल के समीप यातायात जाम कर दिया, इसके बाद वे पुलिस कंट्रोल रूम पर धरने पर बैठ गए।

रुपये देने से इन्कार करने पर की गई मारपीट

पुलिस ने बताया कि अजय जागरी निवासी केशव नगर कोचिंग संचालित करता है। सोमवार दोपहर करीब सवा 12 बजे अजय व पत्नी पूनम घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले इमरान व आरिफ ऑटो से आए और दोनों ने कोचिंग संचालित करने पर हफ्ता देने की मांग की। अजय ने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अजय को इमरान, आरिफ व अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *