वंदे मातरम का विरोध करने वाले उज्जैन के इमाम के खिलाफ हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग


उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने इस्लाम विरोधी बताया है। नदवी का कहना है कि यह आदेश हमारी धार्मिक आजादी पर हमला है। इसे लेकर हिंदूवादी स …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 01:15:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 01:33:59 PM (IST)

वंदे मातरम का विरोध करने वाले उज्जैन के इमाम के खिलाफ हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी।

HighLights

  1. इमाम ने वंदे मातरम को बताया इस्लाम विरोधी
  2. पहले भी सोशल मीडिया पर किया था विवादित पोस्ट
  3. केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद की टिप्पणी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने वाले इमाम के खिलाफ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने महाकाल पुलिस शिकायत की है। इमाम पर बीते वर्ष भी फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने का मामला दर्ज हो चुका है।

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों व अन्य आयोजनों में वंदे मातरम का गायन आवश्यक होगा। इस आदेश को उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने इस्लाम विरोधी बताया है। नदवी का कहना है कि यह आदेश हमारी धार्मिक आजादी पर हमला है। इसे लेकर हिंदूवादी संगठन सामने आ गए है।

पहले भी सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

वंदे मातरम पर आपत्तिजनक टिप्पणी एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के संबंध में संगठन के रितेश माहेश्वरी ने महाकाल पुलिस को शिकायत की है। वंदे मातरम जैसे राष्ट्र गौरव से जुड़े विषय पर आपत्तिजनक विमर्श खड़ा करने का प्रयास किया गया है। पूर्व में भी नदवी द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर सामाजिक तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की गई थी, जिस पर थाना महाकाल में प्रकरण दर्ज हुआ था।

उन्माद उत्पन्न करने के प्रयास का आरोप

एक बार फिर से गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के विरुद्ध सार्वजनिक टिप्पणी कर अनावश्यक विवाद एवं सांप्रदायिक उन्माद उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। यह न केवल राष्ट्र की भावनाओं से जुड़ा विषय है, बल्कि उज्जैन जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक नगर की शांति व्यवस्था से भी संबंधित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *