लैंड पूलिंग योजना निरस्त होने से उज्जैन में जश्न, 17 गांवों के किसानों ने निकला विजय जुलूस


शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और तराना विधायक महेश परमार ने प्रेस कान्फ्रेंस कर सरकार पर सवाल उठाए। पूछा कि योजना यदि गलत थी तो विधानसभा में सही क्यों बताया गया? यह निर्णय कैबिनेट में हुआ है? इसे पूरे प्रदेश में निरस्त किया गया है या फिर सिर्फ उज्जैन में?

Publish Date: Tue, 18 Nov 2025 10:25:11 PM (IST)

Updated Date: Tue, 18 Nov 2025 10:29:27 PM (IST)

लैंड पूलिंग योजना निरस्त होने से उज्जैन में जश्न, 17 गांवों के किसानों ने निकला विजय जुलूस
अंगारेश्वर मंदिर में पूजन करते किसान।

HighLights

  1. महिलाएं भी हुईं शामिल।
  2. महादेव का किया अभिषेक।
  3. सरकार का माना आभार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र के लिए प्रस्तावित लैंड पूलिंग योजना निरस्त होने से किसान खुश हैं। मंगलवार को उज्जैन में प्रशासनिक संकुल भवन से घंटाघर तक विजय जुलूस निकाला। इस दौरान वह रंग-गुलाल और ढोल की थाप पर नाचते नहर आए। आतिशबाजी भी की।

जुलूस में 17 गांवों के किसान और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। किसान संघ के पदाधिकारियों ने अंगारेश्वर महादेव मंदिर में सिंहस्थ क्षेत्र की मिट्टी से महादेव का अभिषेक कर सिंहस्थ-2028 की सफलता के लिए कामना की।

टाॅवर चौक पर हुई सभा में भारतीय किसान संघ की उपाध्यक्ष सुशीला विश्नोई, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रांत मंत्री भारत सिंह बैस और प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने सरकार का आभार जताया।

कहा, यह निर्णय किसानों की भावनाओं और आत्मसम्मान की जीत है। प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी और सह संगठन मंत्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने उठाए सवाल किसान संगठन इसके लिए बीते दो महीने से विरोध कर रहे थे। 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और तराना विधायक महेश परमार ने प्रेस कान्फ्रेंस कर सरकार पर सवाल उठाए।

पूछा कि योजना यदि गलत थी तो विधानसभा में सही क्यों बताया गया? यह निर्णय कैबिनेट में हुआ है? इसे पूरे प्रदेश में निरस्त किया गया है या फिर सिर्फ उज्जैन में?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *