महाकाल के दर पर पहुंचे फिल्मी सितारे, शिल्पा, शमिता शेट्टी और आशीष विद्यार्थी ने लिया आशीर्वाद
पिछले कुछ सालों से महाकाल के दरबार में फिल्मी सितारों का आना जारी है। अक्षय कुमार, गोविंदा, रवीना टंडन, उनकी बेटी राशा, जाह्नवी कपूर, नुसरत भरूचा, शिल …और पढ़ें

HighLights
- शिल्पा और शमिता ने नंदी मंडपम में भगवान की आरती के दर्शन किए
- बोलीं- भगवान महाकाल का बुलावा आया, तो वे उनके दरबार में चली आईं
- आशीर्ष विद्यार्थी ने दर्शन के अवसर को भगवान महाकाल की कृपा बताया
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार को फिल्मी सितारों का जमावड़ा रहा। शनिवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ शयन आरती के दर्शन करने पहुंची। रविवार को फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने भगवान महाकाल को शीश नवाया। आशीष ने कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित भगवान श्री कोटेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक पूजन भी किया।
पिछले कुछ सालों से महाकाल के दरबार में फिल्मी सितारों का आना जारी है। अक्षय कुमार, गोविंदा, रवीना टंडन, उनकी बेटी राशा, जाह्नवी कपूर, नुसरत भरूचा, शिल्पा शेट्टी आदि अनेक फिल्म कलाकार भगवान महाकाल महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं। शनिवार को एक बार फिर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता के साथ भगवान की शयन आरती के दर्शन करने पहुंची।
उन्होंने नंदी मंडपम में पूरी आस्था के साथ भगवान की आरती के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान महाकाल का बुलावा आया, तो वे उनके दरबार में चली आईं। उन्होंने भगवान के दर्शन व आध्यात्मिक वातावरण को दिव्य अनुभूति बताया।
वहीं ठहाका सम्मेलन में शामिल होने आए अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने भी रविवार को भगवान महाकाल के दर्शन किए तथा मंदिर प्रशासन के इंतजामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने महाकाल दर्शन के अवसर को भगवान महाकाल की कृपा बताया।