दिवाली से पहले उज्जैन में मिलावटी मावा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, बुलडोजर चलाकर 400 किलो सामग्री नष्ट


Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों व पुलिस ने नकली मावा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां एक व्यक्ति वनस्पति घी व मिल्क पाउडर से नकली मावा बना रहा था। अधिकारियों ने फैक्ट्री सील कर दी है, वहीं 400 किलो सामग्री को ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बुलडोजर चला कर नष्ट कर दिया।

Publish Date: Sun, 19 Oct 2025 08:19:02 PM (IST)

Updated Date: Sun, 19 Oct 2025 08:19:02 PM (IST)

दिवाली से पहले उज्जैन में मिलावटी मावा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, बुलडोजर चलाकर 400 किलो सामग्री नष्ट
उज्जैन में मिलावटी मावा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

HighLights

  1. उज्जैन में मिलावटी मावा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
  2. बुलडोजर चलाकर 400 किलो सामग्री नष्ट
  3. वनस्पति घी व मिल्क पाउडर से मावा बना रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बदरखां बैरसिया में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों व पुलिस ने नकली मावा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जहां एक व्यक्ति वनस्पति घी व मिल्क पाउडर से नकली मावा बना रहा था। अधिकारियों ने फैक्ट्री सील कर दी है, वहीं 400 किलो सामग्री को ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बुलडोजर चला कर नष्ट कर दिया। चिमनगंज थाना पुलिस ने आरोपित संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मिली थी शिकायत

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा व बीएस देवलिया को रविवार को घर में मावा बनाने की फैक्ट्री की शिकायत मिली थी। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया व पुलिस टीम ने रिजवान पटेल के यहां दबिश दी। पटेल मावा भट्टी एवं बायलर स्थापित कर मिलावटी मावा का निर्माण कर रहा था। इस तरह तैयार होता था मिलावटी मावा रिजवान पटेल द्वारा मिलावटी मावा तैयार करने में स्किम्ड मिल्क पावडर एवं वनस्पति घी का उपयोग किया जा रहा था।

जांच के लिए सामग्री भोपाल भेजी गई

मिलावटी मावा तैयार कर शाजापुर के व्यापारी को बस से भेजा जाता था। पटेल से लगभग 20 किलो मिलावटी मावा के साथ ही 160 किलो वनस्पति घी एवं 225 किलो स्किम्ड मिल्क पावडर जब्त किया गया है। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। विभाग द्वारा रिजवान पटेल के मावा निर्माण स्थल व भट्टी आदि को सील किया गया। मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई करते हुए चिमनगंज पुलिस ने रिजवान पटेल के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *