जेपी नड्डा और CM मोहन यादव ने किए महाकाल दर्शन, श्रद्धालुओं के साथ बैठकर खाया पोहा, खुद उठाई अपनी जूठी प्लेट


ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान महाकाल …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 23 Dec 2025 10:29:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Dec 2025 10:29:42 PM (IST)

जेपी नड्डा और CM मोहन यादव ने किए महाकाल दर्शन, श्रद्धालुओं के साथ बैठकर खाया पोहा, खुद उठाई अपनी जूठी प्लेट
जेपी नड्डा और CM मोहन यादव ने किए महाकाल दर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को पोहा प्रसादी का वितरण कर स्वयं भी उनके साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की। यही नहीं प्रसादी ग्रहण करने के बाद अपनी प्लेट उठाकर डस्टबिन में भी डाली।

जाति और भेद से ऊपर सामाजिक समरसता का संदेश

महाकाल के आंगन से सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए अतिथियों ने कहा कि हिन्दू सनातन धर्म परंपरा में भंडारे का यही भाव है। यहां जात,पात,ऊंच नीच का कोई भेद नहीं है। यहां कोई छोटा बड़ा नहीं होता सब एक साथ एक जाजम पर बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। महाकाल अन्नक्षेत्र में चल रहे इस निश्शुल्क भंडारे में सेवा देकर हम धन्य हो गए हैं। बाबा महाकाल का आशीर्वाद देश वासियों पर इसी प्रकार बना रहे। इस अवसर पर संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह तथा स्थानीय भाजपा नेता मौजूद थे।

सीएम ने रागी के लड्डू भेंट किए

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम डॉ. यादव ने पं. आकाश पुजारी के आचार्यत्व में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। इसके बाद नंदी मंडपम में भगवान नंदीजी का जलाभिषेक कर उनके कानों में मन की मुराद मांगी। मंदिर की परंपरा अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, संगठन मंत्री तथा प्रदेश प्रभारी को महाकाल मंदिर की प्रतिकृति तथा रागी के लड्डू भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री नड्डा ने सिंहस्थ के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया।

यह भी पढ़ें- Bhopal में शिकारा के नाम पर ‘लूट’ की बोट… 20 मिनट के 450 रुपये, पर बैठने को जगह नहीं, बड़ी झील में सुरक्षा से खिलवाड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *