घोड़ी पर सवार होकर निकला था दुष्कर्म का आरोपी दूल्हा, मंडप से फरार होने के बाद पुलिस ने दबोचा


बड़नगर थाने में एक नाबालिग ने शिकायत की थी कि 5 जनवरी को आरोपित अभिषेक सेन निवासी शिक्षक कॉलोनी ने उसके घर में घुसकर धमकी देकर दुष्कर्म किया था। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 02:11:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 02:15:17 PM (IST)

घोड़ी पर सवार होकर निकला था दुष्कर्म का आरोपी दूल्हा, मंडप से फरार होने के बाद पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने आरोपी अभिषेक सेन को गिरफ्तार किया था, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

HighLights

  1. घोड़ी पर सवार था दूल्हा, पुलिस ने दी दुल्हन पक्ष को सूचना
  2. नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
  3. आरोपी की बुधवार को थी शादी, पुलिस ने शुक्रवार को की गिरफ्तारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे को शुक्रवार को बड़नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हो गए। आरोपी की बुधवार को शादी थी। वह बारात लेकर रतलाम के बिलपांक पहुंचा था। शादी से पहले पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लोगों को सूचना दी कि दूल्हा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित है। जानकारी लगते ही दूल्हा मंडप से फरार हो गया था।

बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने शिकायत की थी कि 5 जनवरी को आरोपित अभिषेक सेन निवासी शिक्षक कॉलोनी ने उसके घर में घुसकर धमकी देकर दुष्कर्म किया था। 6 अप्रैल को पीड़िता ने एसिड पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी।

8 अप्रैल को अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने घटनाक्रम के बारे में बताया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हो गए।

घोड़ी पर सवार था

पुलिस को पता चला था कि आरोपी अभिषेक की शादी रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र की युवती से तय हुई है। बुधवार को वह बारात लेकर बिलपांक पहुंचा था। रात करीब आठ करीब बजे दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचने वाला था।

इसी दौरान पुलिस ने दुल्हन पक्ष को फोन कर बताया कि जिस युवक से शादी होने जा रही है, उस पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। सूचना मिलते ही शादी वाले घर में हंगामा मच गया। दोनों पक्षों ने बातचीत के बाद शादी रोक दी थी। इसके बाद दूल्हा मंडप से फरार हो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *