उज्जैन SP के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी, लोगों को सस्ता फर्नीचर बेचने का झांसा


एसपी उज्जैन के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। एसपी प्रदीप शर्मा के नाम से मैसेंजर व वाट्सएप पर मैसेज भेजकर सस्ता फर्नीचर बेचने का लोगों को झांसा दिया जा रहा है। मैसेज के माध्यम से कहा जा रहा है कि सेना में पदस्थ दोस्त का ट्रांसफर होने के कारण सस्ते में सामान बेच रहा है।

Publish Date: Thu, 13 Nov 2025 01:36:04 AM (IST)

Updated Date: Thu, 13 Nov 2025 01:36:04 AM (IST)

उज्जैन SP के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी, लोगों को सस्ता फर्नीचर बेचने का झांसा
उज्जैन SP के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आइडी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। एसपी उज्जैन के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। एसपी प्रदीप शर्मा के नाम से मैसेंजर व वाट्सएप पर मैसेज भेजकर सस्ता फर्नीचर बेचने का लोगों को झांसा दिया जा रहा है। मैसेज के माध्यम से कहा जा रहा है कि सेना में पदस्थ दोस्त का ट्रांसफर होने के कारण सस्ते में सामान बेच रहा है। मोबाइल नंबर लेकर वाट्सएप पर सामान के फोटो भेजकर रुपये की मांग की जा रही है।

घरेलू सामान व फर्नीचर बेचने का झांसा

उज्जैन एसपी के नाम से फेसबुक पर आइडी बनी हुई है। इस पर उज्जैन पुलिस की उपलब्धियों के फोटो व अन्य जानकारियां शेयर की जाती है। बुधवार को अज्ञात व्यक्ति ने इसी तरह की एक आइडी से लोगों को मैसेज किए। इसमें कहा जा रहा है कि सेना में पदस्थ दोस्त का ट्रांसफर हो गया है। इससे वह सस्ते में घरेलू सामान व फर्नीचर बेच रहा है। तुम्हारा मोबाइल नंबर दे दो, मेरे दोस्त का फोन आ जाएगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के पास एसपी के कथित दोस्त का फोन आता है और वाट्सएप पर फर्नीचर व अन्य सामान के फोटो भेजकर रुपये की मांग की जा रही है।

पहले भी हो चुके है ऐसे कांड

एक दर्जन से अधिक लोगों को मैसेज कर रुपये की मांग की गई थी। हालांकि, लोगों ने समझदारी दिखाते हुए ठग को रुपये नहीं भेजे हैं। एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है कि आइडी को साइबर सेल द्वारा बंद करवाया जा रहा है। लोग मैसेज के झांसे में ना आएं। बता दें कि करीब दो वर्ष पूर्व उज्जैन एसपी रहे सचिन शर्मा व वर्ष 2021 में एसपी रहे मनोज सिंह की भी फेसबुक आइडी हैक कर लोगों से रुपये की मांग की गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *