उज्जैन से लापता हिंदू किशोरी इंदौर में बुर्के में मिली, नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म का केस दर्ज


चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई 15 वर्षीय हिंदू नाबालिग किशोरी इंदौर में बुर्के में मिली है। किशोरी के साथ अल्पसंख्यक वर्ग का एक ना …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 03:50:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 03:50:16 PM (IST)

उज्जैन से लापता हिंदू किशोरी इंदौर में बुर्के में मिली, नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म का केस दर्ज
ज्जैन से लापता किशोरी इंदौर में बुर्के में मिली(सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैनचिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई 15 वर्षीय हिंदू नाबालिग किशोरी इंदौर में बुर्के में मिली है। किशोरी के साथ अल्पसंख्यक वर्ग का एक नाबालिग लड़का भी था, जो उसे बहला-फुसलाकर इंदौर ले गया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़के और उसके सहयोगियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पूरा घटनाक्रम

आगर रोड क्षेत्र की अवैध कॉलोनी में रहने वाली किशोरी को नाबालिग लड़का प्रेम जाल में फंसाकर इंदौर ले गया था। इस कृत्य में नाबालिग लड़के के परिजनों और किशोरी की सहेलियों ने भी सहयोग किया। किशोरी को दो दिन तक इंदौर के एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र में रिश्तेदार के घर रखा गया, जहाँ वह पूरे समय बुर्के में रही।

पुलिस कार्रवाई और खुलासे

चिमनगंज पुलिस ने खोजबीन के बाद इंदौर से किशोरी को बरामद किया। जांच में यह भी सामने आया है कि 6 महीने पहले अहमद नगर के एक अन्य नाबालिग ने भी किशोरी के साथ दुष्कृत्य किया था और बाद में उसे अपने दोस्त के पीछे लगा दिया। पुलिस के अनुसार, इसमें धर्म परिवर्तन की बातें भी सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों और सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है और लड़के से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में बनेगी देश की सबसे उन्नत नॉलेज और AI सिटी, 3700 एकड़ में होगा विकास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *