उज्जैन में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में किसान की मौत, गुस्से में भीड़ ने फूंकी बस


उज्जैन जिले में गरोठ रोड पर शुक्रवार रात मिनी बस की टक्कर से ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत हो गई। इस घटना में पंजाब के अमृतसर निवासी बस चालक और एक यात …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 11:05:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 11:05:22 PM (IST)

उज्जैन में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में किसान की मौत, गुस्से में भीड़ ने फूंकी बस
आक्रोशित भीड़ ने श्रद्धालुओं की बस में लगाई आग।

HighLights

  1. तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास पलटा ट्रैक्टर
  2. बस की टक्कर से किसान की जान गई
  3. आक्रोशित भीड़ ने किया चक्काजाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन जिले में गरोठ रोड पर शुक्रवार रात मिनी बस की टक्कर से ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत हो गई। इस घटना में पंजाब के अमृतसर निवासी बस चालक और एक यात्री सहित तीन लोग घायल हैं। हादसे से गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। गनीमत रही कि उस वक्त उसमें कोई सवार नहीं था। लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर तोड़फोड़ भी की।

श्रद्धालुओं से भरी बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ रही मिनी बस ने तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह खाई में गिरकर पलट गई। ट्राली के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक विजय सोलंकी की मौत हो गई। वहीं उसके साथी राजेश शर्मा, बस चालक शिवकुमार निवासी अमृतसर, यात्री बॉबी और धर्मेंद्र कुमार निवासी दिल्ली घायल हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *