उज्जैन में शादीशुदा महिला के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस के सामने बोला सनकी- मैं उससे प्यार करता हूं


उज्जैन में शादीशुदा महिला से एक तरफा प्यार में युवक उसके अंडरगारमेंट्स चुराने लगा, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे किया गिरफ्तार। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 09:49:40 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 10:01:13 AM (IST)

उज्जैन में शादीशुदा महिला के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस के सामने बोला सनकी- मैं उससे प्यार करता हूं
सीसीटीवी कैमरे में कपड़े चुराते नजर आया आरोपी।

HighLights

  1. सीसीटीवी फुटेज में युवक महिला के कपड़े ले जाते दिखा
  2. पुलिस के अनुसार एक तरफा प्यार में वो यह कर रहा था
  3. पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जमानत पर उसे छोड़ा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ढांचा भवन निवासी एक युवक को पुलिस ने एक महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। विवाहिता के एक तरफा प्यार में युवक इस तरह की हरकत कर रहा था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई थी।

टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि कुछ दिनों से उसके घर के बाहर से उसके अंडरगारमेंट्स चोरी हो रहे है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में क्षेत्र में रहने वाला अंकित मालवीय नामक युवक नजर आया था। पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह शादीशुदा महिला से एक तरफा प्यार करता है। इस कारण वह उसके अंडरगारमेंट्स चोरी करता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट पेश किया था। हालांकि उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने बताया कि वह मैं महिला से प्यार करता हूं, इसी वजह से उसके अंडरगारमेंट्स चुरा रहा था। आरोपी की इस हरकत की वजह से महिला और उसके परिवार वाले परेशान हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के घर से कुछ दूरी पर ही रहता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *