उज्जैन में भाजयुमो अध्यक्ष के स्वागत में हादसा… गैस के गुब्बारों में लगी आग, मंच से गिरे नेता और कार्यकर्ता, मची अफरा-तफरी


Ujjain News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम उज्जैन आगमन पर गुरुवार को शहर में भारी गहमागहमी रही। उनके स्वागत …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 03:34:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Feb 2026 03:34:34 PM (IST)

उज्जैन में भाजयुमो अध्यक्ष के स्वागत में हादसा... गैस के गुब्बारों में लगी आग, मंच से गिरे नेता और कार्यकर्ता, मची अफरा-तफरी
उज्जैन में भाजयुमो अध्यक्ष के स्वागत में हादसा।

HighLights

  1. उज्जैन में भाजयुमो अध्यक्ष के स्वागत में हादसा
  2. गैस के गुब्बारों में लगी आग, मंच से गिरे कार्यकर्ता
  3. डीजे के शोर से अस्पताल में मरीज और छात्र बेहाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम उज्जैन आगमन पर गुरुवार को शहर में भारी गहमागहमी रही। उनके स्वागत के लिए भव्य रैली निकाली गई और जगह-जगह मंच सजाए गए थे। हालांकि, उत्साह के इस माहौल के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। स्वागत के दौरान एक मंच पर रखे गैस के गुब्बारों में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

गैस के गुब्बारों ने पकड़ी आग

प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत के दौरान युवा मोर्चा के कुछ उत्साहित कार्यकर्ता हाइड्रोजन गैस वाले गुब्बारे लेकर मंच पर पहुंचे थे। स्वागत सत्कार के बीच इन गुब्बारों ने अचानक आग पकड़ ली, जिससे एक जोरदार धमाका हुआ। आग की लपटें देखकर मंच पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता घबरा गए और खुद को बचाने की कोशिश में कुछ लोग मंच से नीचे गिर पड़े। इस दुर्घटना में दो कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

यातायात व्यवस्था ध्वस्त

भाजयुमो की इस स्वागत रैली के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। नानाखेड़ा से लेकर फ्रीगंज टावर चौराहा और आसपास के प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। रैली में शामिल वाहनों और कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण दोपहिया वाहन तक रेंगते नजर आए। आम जनता को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी और लोग घंटों तक जाम में हलाकान होते रहे।

यह भी पढ़ें- जीवाजी विवि में नशे में धुत जूनियरों ने सीनियर को पीटा, छात्र का कंधा डैमेज, पुलिस की चुप्पी के बाद कोर्ट पहुंचा मामला

अस्पतालों के पास डीजे का शोर

रैली के दौरान नियमों की अनदेखी भी देखने को मिली। जिस मार्ग से स्वागत रैली निकली, वहां कई बड़े निजी और सरकारी अस्पताल स्थित हैं। रैली में शामिल डीजे की कान फोड़ू आवाज से अस्पतालों में भर्ती मरीज और उनके परिजन बेहद परेशान हुए। इसके अलावा, आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह शोर-शराबा बड़ी बाधा बना। शहरवासियों ने साइलेंट जोन में भी तेज आवाज में डीजे बजाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *