उज्जैन में बस को रास्ता देने के विवाद में जमकर पथराव, बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट के बाद बसों में तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात
उज्जैन के तराना में बस को रास्ता देने के मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। जानकारी के अनुसार, बस …और पढ़ें
.webp)
HighLights
- तराना में बस को रास्ता देने की बात पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव
- उपद्रवियों ने बसों और निजी गाड़ियों के कांच फोड़े, मचाया भारी उत्पात
- मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, तनावपूर्ण स्थिति को किया गया नियंत्रित
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन के तराना में बस को रास्ता देने के मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड पर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर पथराव हुआ और उपद्रवियों ने वहां खड़ी बसों व निजी गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
अपडेट जारी है…