उज्‍जैन जिले में इंगोरिया के शिव मंदिर में घुसे चोर, तीन दान पेटियां तोड़कर लाखों रुपये चोरी


शनिवार रात को अज्ञात बदमाश परिसर में घुस गए थे। चोरों ने तीनों दान पेटियों के ताले तोड़े और उसमें से दान राशि को निकालकर बोरियों में भर लिया। इसके बाद …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 26 Jan 2026 10:27:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Jan 2026 10:29:15 PM (IST)

उज्‍जैन जिले में इंगोरिया के शिव मंदिर में घुसे चोर, तीन दान पेटियां तोड़कर लाखों रुपये चोरी
इंगोरिया के शिव मंदिर में चोरी।

HighLights

  1. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना दर्ज।
  2. बोरियाें में रुपये भरकर ले जाते दिखे चोर।
  3. फुटेज में नजर आ रहे चार से पांच बदमाश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंगोरिया/उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दंगवाड़ा में स्थित बोरेश्वर महादेव मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने मंदिर परिसर में लगी तीन दान पेटियों के ताले तोड़कर उसमें से लाखों रुपये बोरियों में भरकर ले गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वारदात दर्ज हो गई है। पुलिस का कहना है कि चोर चार से पांच की संख्या में आए थे। डाग स्क्वाड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

टीआई दीपेश व्यास ने बताया कि दंगवाड़ा में प्रसिद्ध बोरेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। जहां शनिवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर परिसर चारों ओर से खुला हुआ है। परिसर में तीन दान पेटियां लगी हुई है। मंदिर में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। जहां वह पेटियों में राशि डालते है।

शनिवार रात को अज्ञात बदमाश परिसर में घुस गए थे। चोरों ने तीनों दान पेटियों के ताले तोड़े और उसमें से दान राशि को निकालकर बोरियों में भर लिया। इसके बाद वह मंदिर से निकल गए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दर्ज हो गई है। फुटेज में चोर रुपये बोरियों डालते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस को आशंका है कि चार से पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जांच के लिए डाग स्क्वाड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया था। मंदिर में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। हालांकि टीआई व्यास का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *