रंग पंचमी पर उज्जैन में बड़ा हादसा टला… गेर के दौरान पटाखा फटने से मची अफरातफरी, 5 घायल


हादसे के वक्त कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नह …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 03:52:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 03:52:35 PM (IST)

रंग पंचमी पर उज्जैन में बड़ा हादसा टला... गेर के दौरान पटाखा फटने से मची अफरातफरी, 5 घायल
रंग पंचमी पर उज्जैन में बड़ा हादसा टला

HighLights

  1. संत नगर रंगोत्सव: पटाखा फूटने से मची अफरा-तफरी, पांच लोग हुए घायल
  2. धमाके के बाद भगदड़ जैसी स्थिति, प्राथमिक उपचार के बाद घायल घर लौटे
  3. जश्न के बीच किसी ने फोड़ा पटाखा, बाल-बाल बची लोगों की जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। रंग पंचमी के अवसर पर उज्जैन में आयोजित गेर के दौरान रंगीन पटाखा फटने से 5 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। धमाके से मची अफरा-तफरी में कुछ लोग नीचे गिर गए, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *