Site icon Mahakal Mandir News

MP के इंजीनियर की दर्दनाक मौत, अचानक कुत्ता सामने आने से फिसली स्कूटी, पीछे से आ रही कार ने कुचला


MP Road Accident: उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जब टीसीएस कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर जय श्रीवास्तव अपने पिता के साथ इंदौर जा रहे थे। यात्रिका होटल के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया, जिससे दोपहिया वाहन का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे चारपहिया वाहन ने जय को टक्कर मार दी।

Publish Date: Tue, 28 Oct 2025 01:40:40 PM (IST)

Updated Date: Tue, 28 Oct 2025 01:45:21 PM (IST)

जय श्रीवास्तव की फाइल फोटो और उनकी स्कूटी।

HighLights

  1. कुत्ते के सामने आने से दोपहिया वाहन असंतुलित हुआ।
  2. पीछे से आई चारपहिया वाहन ने जय को टक्कर मारी।
  3. सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में हुई मौत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: अपने घर से पिता के साथ इंदौर जाने के लिए निकले साफ्टवेयर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा नानाखेड़ा क्षेत्र में हुआ। बताया जाता है कि साफ्टवेयर इंजीनियर दोपहिया वाहन से इंदौर जा रहा था, अचानक सामने से कुत्ता आ गया और वाहन के असंतुलित होने पर पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे इंजीनियर की मौत हो गई।

TSC कंपनी में करता था नौकरी

ऋषिनगर में निवास करने वाले जय श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष प्रतिदिन की तरह इंदौर के लिए अपने घर से निकले थे। इंदौर में जय TSC IT कंपनी में नौकरी करते थे। मंगलवार को पिता विजय श्रीवास्तव के साथ नानाखेड़ा बस स्टैंड के लिए दोपहिया वाहन से रवाना हुए। नानाखेड़ा के पास स्थित यात्रिका होटल के पास अचानक एक कुत्ता उनके दोपहिया वाहन के सामने आ गया, जिससे उनके वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

इससे दोनों पिता-पुत्र वाहन से गिर पड़े। तभी पीछे से चार पहिया वाहन ने जय को टक्कर मार दी। टक्कर में जय के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने तत्काल दोनों को भरतपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पिता का उपचार जारी है।

भाजपा नेता का भतीजा था साफ्टवेयर इंजीनियर

जय श्रीवास्तव की अस्पताल में ही मौत हो गई। जय भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव का भतीजा था, साथ ही विजय श्रीवास्तव के परिवार में इकलौता बेटा था। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में भीड़ जुट गई। अमित ने बताया कि कार में केवल खरोच आई है।



Source link

Exit mobile version