Site icon Mahakal Mandir News

हिंदू नाम बताकर होटल में ठहरा मेहताब, चंडीगढ़ से दो युवतियों के साथ पहुंचा था उज्जैन, पुलिस ने होटल किया सील


Ujjain News: चंडीगढ़ का एक मुस्लिम युवक सोमवार को दो हिंदू युवतियों व एक युवक के साथ उज्जैन पहुंचा था। यहां गुदरी चौराहा स्थित वेलवेट होटल में हिंदू नाम कुलदीप बताकर ठहरा था। हालांकि उसने होटल संचालक को अपना आधार कार्ड नहीं दिया था। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए। युवक को पकड़कर महाकाल पुलिस को सौंपा गया है।

Publish Date: Mon, 15 Dec 2025 10:54:15 PM (IST)

Updated Date: Mon, 15 Dec 2025 10:54:15 PM (IST)

युवक को थाने लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी। नईदुनिया

HighLights

  1. एक मुस्लिम युवक दो हिंदू युवतियों व एक युवक के साथ उज्जैन पहुंचा था
  2. गुदरी चौराहा स्थित वेलवेट होटल में हिंदू नाम कुलदीप बताकर ठहरा था
  3. हिंदूवादी संगठन के लोगों ने युवक को पकड़कर महाकाल पुलिस को सौंपा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। चंडीगढ़ का एक मुस्लिम युवक सोमवार को दो हिंदू युवतियों व एक युवक के साथ उज्जैन पहुंचा था। यहां गुदरी चौराहा स्थित वेलवेट होटल में हिंदू नाम कुलदीप बताकर ठहरा था। हालांकि उसने होटल संचालक को अपना आधार कार्ड नहीं दिया था। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए। युवक को पकड़कर महाकाल पुलिस को सौंपा गया है। आरोपित के मोबाइल में कई युवतियों व महिलाओं के साथ फोटो मिले हैं।

दो हिंदू युवतियों व एक युवक के साथ उज्जैन पहुंचा

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद मेहताब पुत्र मोहम्मद मुस्तफा उम्र 23 वर्ष निवासी हल्लो माजरा चंडीगढ़ सोमवार को उज्जैन पहुंचा था। उसके साथ दो हिंदू युवतियां व एक युवक भी था। चारों गुदरी चौराहा स्थित होटल वेलवेट में ठहरे थे। जहां होटल संचालक समीर ने मोहम्मद मेहताब व अन्य लोगों से उनकी आईडी नहीं ली और कमरा दे दिया था। जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के लोग पुलिस के साथ होटल पहुंचे थे।

हिंदूवादी संगठन के लोग पुलिस के साथ होटल पहुंचे

जहां होटल के मोहम्मद मेहताब की आईडी नहीं दी गई थी। होटल संचालक को मेहताब ने हिंदू नाम कुलदीप बताया था। वह चंडीगढ़ में दूध डेयरी का काम करता है। उसके मोबाइल में कई हिंदू युवतियों व महिलाओं के साथ फोटो मिले है। मेहताब के साथ आई एक युवती अपने घर पर कॉलेज ट्रिप बताकर आई थी, दूसरी युवती की मां को उज्जैन आने की जानकारी थी, जबकि पिता को उसने नहीं बताया था। पुलिस ने युवतियों स्वजन से भी चर्चा की है। मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने होटल किया सील, संचालक पर केस

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि वेलवेट होटल संचालक समीर द्वारा यात्रियों की जानकारी पुलिस को नहीं देने पर सख्त कार्रवाई की गई है। होटल को सील कर दिया गया है। जबकि संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा युवतियों को फिलहाल वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। युवतियों के स्वजन के आने पर उन्हें सौंपा जाएगा। इसके अलावा हिंदू नाम बताकर होटल में ठहरने वाले युवक मेहताब के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Exit mobile version