Site icon Mahakal Mandir News

सीढ़ी लगाकर जेल से भागे तीन कैदी, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में थे बंद… उज्जैन में हड़कंप


उज्जैन जिले की खाचरौद उपजेल में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक सामने आई है। दुष्कर्म और हत्या के मामलों में बंद तीन आरोपित गुरुवार शाम सीढ़ी की मदद से …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Dec 2025 05:03:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Dec 2025 05:03:58 AM (IST)

खाचरौद उपजेल से दुष्कर्म और हत्या के तीन आरोपित फरार। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. दुष्कर्म और हत्या के मामलों में थे बंद
  2. महिला वार्ड की चाबी चुराकर भागे
  3. पुलिस ने फोटो जारी कर तलाश शुरू की

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: उज्जैन जिले की खाचरौद उपजेल से दुष्कर्म और हत्या के मामलों में बंद तीन आरोपितों के फरार होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे तीनों कैदी सीढ़ी की मदद से जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जेलर नवीन निनामा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दे दी गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भाटपचलाना थाना क्षेत्र के गांव चंदवासला निवासी नारायण पिता भेरूलाल जाट और मालाखेड़ी निवासी गोपाल पिता बापूलाल दुष्कर्म के मामलों में बंद थे, जबकि नागदा निवासी गोविंद पिता आशाराम हत्या के एक प्रकरण में निरुद्ध था।

बताया गया है कि गुरुवार को तीनों आरोपितों ने महिला वार्ड की चाबी चुराई, ताला खोला और सीढ़ी के सहारे जेल की दीवार पार कर फरार हो गए। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने आरोपितों की तलाश तेज कर दी है और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर उनके फोटो प्रसारित किए गए हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि आरोपितों के संबंध में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।



Source link

Exit mobile version