Site icon Mahakal Mandir News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में की उज्जैन में तीन नए आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने की घोषणा


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के कार्तिक मेला मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया और संदेश का वाचन किया। उन्हो …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 26 Jan 2026 03:03:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Jan 2026 03:05:19 PM (IST)

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में फहराया तिरंगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन में इस साल तीन नए आयुर्वेद कॉलेज बनेंगे। साथ ही शीघ्र उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। लाड़ली बहना योजना में अब 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। उज्जैन में 77वें गणतंत्र दिवस पर कार्तिक मेला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया और संदेश का वाचन किया।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहां कि उज्जैन, इंदौर और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़ कर मेट्रो पॉलिटिन सिटी के रूप में बनाया जाएगा। उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। सांदीपनि आश्रम का भी विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष उज्जैन में तीन नए आयुर्वेदिक कालेज बनाने की भी बात कही।

लाडली बहनों को अब 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। कार्तिक मेला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली। इसी प्रकार भोपाल में लाल परेड मैदान में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भोपाल में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली।



Source link

Exit mobile version