Mahakal Mandir News

श्रावण मास में उज्जैन आने वाले कावड़ यात्रियों को फ्री में भोजन कराएगी महाकाल मंदिर समिति


Kanwar Yatra 2026: श्रावण मास में भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने उज्जैन आने वाले कावड़ यात्रियों के लिए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने निश्शुल्क भोजन की …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 01:25:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 01:34:16 PM (IST)

श्रावण मास में उज्जैन आने वाले कावड़ यात्रियों को फ्री में भोजन कराएगी महाकाल मंदिर समिति
श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र। फाइल फोटो

HighLights

  1. इंदौर रोड क्षेत्र में अस्थायी अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाएगा
  2. सिंहस्थ के काम चलने से अधिकारी स्थान की तलाश कर रहे
  3. अन्नक्षेत्र में निश्शुल्क फलाहारी महाप्रसादी भी रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। श्रावण मास में भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने आने वाले कावड़ यात्रियों को मंदिर प्रबंध समिति निश्शुल्क भोजन कराएगी। इसके लिए इंदौर रोड पर अस्थायी अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा श्रावण-भाद्रपद मास के प्रत्येक सोमवार पर देशभर से आने वाले भक्तों को परंपरा अनुसार अन्नक्षेत्र में निश्शुल्क फलाहारी महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। भक्त दोपहर 12 से रात 8 बजे तक महाप्रसादी ग्रहण कर सकते हैं।

महाकाल मंदिर समिति द्वारा श्री महाकाल महालोक के सामने पार्किंग परिसर में निश्शुल्क अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाता है। मंदिर समिति प्रतिदिन करीब 10 हजार भक्तों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराती है। श्रावण-भाद्रपद मास में प्रत्येक सोमवार को भक्तों को निश्शुल्क फलाहार प्रसाद की व्यवस्था रहती है। यह परंपरा करीब 20 साल से चली आ रही है।

स्थान की तलाश कर रहे अफसर

दो साल पहले सेवा की इस श्रृंखला में कावड़ यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की नई सुविधा को जोड़ा गया है। मंदिर समिति इंदौर रोड पर कावड़ यात्रियों के लिए अस्थायी अन्नक्षेत्र का संचालन करती है। इस बार भी कावड़ यात्रियों के लिए भोजन प्रसादि का विशेष इंतजाम किया जाएगा। बताया जाता है वर्तमान में इंदौर रोड पर सिंहस्थ के निर्माण कार्य प्रचलित है, ऐसे में अफसर स्थान की तलाश कर रहे हैं।

फलाहारी खीर, हलवा व खिचड़ी के साथ परोसेंगे आमठी

मंदिर समिति श्रावण मास में भक्तों को फलहार में विशेष मालवीय पकवान परोसने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है प्रत्येक सोमवार को फलाहार में साबूदाने की केसरिया खीर, शुद्ध देशी घी से बना राजगिरे का हलवा तथा ड्रायफ्रूट खिचड़ी के साथ आमठी परोसी जाएगी। आलू की चिप्स, राजगिरा की पूरी भी मैन्यू में शामिल होना बताया जा रहा है।

कावड़ यात्री व भक्तों को महाप्रसादी कराएंगे

श्रावण मास में भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने वाले कावड़ यात्रियों के लिए भोजन तथा प्रत्येक सोमवार पर अन्नक्षेत्र में फलाहारी प्रसादी का इंतजाम रहेगा। कावड़ यात्रियों के भोजन की व्यवस्था इंदौर रोड क्षेत्र में की जाएगी। -सिम्मी यादव, डिप्टी कलेक्टर व उप प्रशासक महाकाल मंदिर



Source link

Exit mobile version