Site icon Mahakal Mandir News

‘मौत की डोर’ से उज्जैन और मंदसौर में एक ही दिन चार लोगों की गर्दन व किशोर का गाल कटा; गैरेज संचालक को लगे 20 टांके


मंदसौर और उज्जैन जिले में रविवार को चाइनीज मांझे से चार लोगों की गर्दन और बालक का गाल कट गया। बाइक सवार गैरेज संचालक के गला अचानक चाइनीज मांझे में उलझ …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 19 Jan 2026 05:33:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Jan 2026 05:38:45 AM (IST)

चाइनीज मांझे से कटा बाइक सवार का गला, लगे 20 टांके

HighLights

  1. चाइनीज मांझे से चार लोगों की गर्दन और एक का गाल कटा
  2. बाइक सवार गैरेज संचालक चाइनीज मांझे की चपेट में आया
  3. मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर से 6 घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: मंदसौर और उज्जैन जिले में रविवार को चाइनीज मांझे से चार लोगों की गर्दन और बालक का गाल कट गया। उज्जैन में आगर रोड स्थित मोहन नगर के सामने बाइक सवार गैरेज संचालक 52 वर्षीय सुरेन्द्र जायसवाल साल निवासी कमल कॉलोनी चाइनीज डोर की चपेट में आ गए। वे बाइक सवार जा रहे थे। गर्दन में 20 टांके लगे हैं। हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बाइक सवार मुकेश वाडिया की चाइनीज डोर से नाक कट गई। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकर संक्रांति पर उज्जैन में चाइनीज मांझे से छह लोग घायल हुए थे। मंदसौर में अभिनंदन निवासी 14 वर्षीय अर्पित सोलंकी बाइक चलाते हुए चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। गर्दन में कट लगने से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मंदसौर-संजीत मार्ग पर बाइक से जा रहे युवक व बालक चाइना की डोर से घायल हो गए। युवक के गर्दन और बालक के गाल पर कट लग गया। दोनों ने उपचार करवाया।

डोर से कटा गला, लगे 20 टांके

उज्जैन में रविवार को भी आगर रोड स्थित मोहन नगर के सामने बाइक सवार गैरेज संचालक चाइना डोर की चपेट में आ गया। जिससे उसका गला कट गया। घायल अवस्था में ही वह अपने घर पहुंचा। जहां से स्वजन उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। 20 टांके लगाए गए हैं। हालत गंभीर बताई जा रही है।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को गैरेज संचालक सुरेन्द्र पुत्र भरतसिंह जायसवाल 52 साल निवासी कमल कॉलोनी बाइक से इंदिरा नगर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान मोहन नगर के समीप उनके गले में चाइना डोर उलझ गई। वे संभलते तब तक डोर के कारण उनका गला कट गया व खून बहने लगा। गले से खून बहने के कारण जायसवाल घबरा गए और एक हाथ से बाइक चलाते हुए अपने घर पहुंचे।

स्वजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि गला बुरी तरह कट गया था। 20 टांके लगाए गए हैं। अभी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी तरह मुकेश वाडिया घर से नीलगंगा की ओर बाइक से जा रहे थे। चाइना डोर से उनकी नाक कट गई है, हालांकि उनकी दोनों आंखें बच गई हैं। उनका भी उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें- SC-ST, OBC संगठन के नेताओं ने स्वामी रामभद्राचार्य, धीरेंद्र शास्त्री सहित अन्य धर्मगुरुओं के खिलाफ उगला जहर, कहे अपशब्द

मकर संक्रांति पर छह लोग हुए थे घायल

14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर की चपेट में आने के कारण कुल छह लोग घायल हो गए थे। आगर रोड पर बाइक से जा रहे एक युवक के गले में चाइना डोर फंसने से गला कट गया था। इलाज के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे आठ टांके लगाए थे।

इसके अलावा एक महिला के पैर में मांझा उलझ गया। इससे उसके दोनों पैर जख्मी हो गए थे। एक पैर में सात टांके लगाने पड़े थे। इसी प्रकार एक महिला के पैर में भी डोर फंसने से पैर कट गया था। एक युवक का पैर भी चाइना डोर से कटा था। शांति पैलेस बायपास से गुजर रहे एक व्यक्ति का होंठ कट गया था।



Source link

Exit mobile version