Site icon Mahakal Mandir News

मुख्यमंत्री उज्जैन में बहुद्देशीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण और हरि फाटक पुल के चौड़ीकरण का करेंगे भूमि-पूजन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री उज्जैन …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 04:31:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 25 Jan 2026 04:38:52 AM (IST)

मुख्यमंत्री उज्जैन में करेंगे स्पोर्ट काम्पलेक्स का लोकार्पण (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राहगीरी आनंदोत्सव में मुख्यमंत्री होंगे शामिल
  2. 28.31 करोड़ की लागत से बना स्पोर्ट कॉम्पलेक्स
  3. CM जी प्लस टू शापिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे। रविवार को वे कोठी रोड पर आयोजित राहगीरी आनंदोत्सव में शामिल होकर शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तत्पश्चात फाजलपुरा स्थित अटल परिसर में उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाए क्लब हाउस (स्पोर्ट्स-कम-वेलनेस हब) का लोकार्पण करेंगे।

बता दें कि 28.31 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह बहु-सुविधायुक्त केंद्र युवाओं को प्रोफेशनल खेल प्रशिक्षण, फिटनेस और वेलनेस का स्थायी प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। क्लब हाउस में डाइविंग और लीजर पूल, जिम, बैडमिंटन और लॉन टेनिस कोर्ट, स्केटिंग रिंग, टेबल टेनिस हॉल और 5 लग्जरी गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर वे फाजलपुरा स्थित निगम द्वारा निर्मित जी प्लस टू शापिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी करेंगे। पांच करोड़ रुपये से निर्मित इस काम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग, ग्राउंड और प्रथम तल पर 27-27 दुकानें तथा द्वितीय तल पर 27 ऑफिस चेंबर बनाए गए हैं। लोकार्पण के बाद दुकानदारों को दुकानों और ऑफिस की चाबी सौंपी जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री हरिफाटक पुल चौड़ीकरण योजना का भूमि पूजन भी करेंगे। 97 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत पुल को 2-लेन से 6-लेन किया जाएगा। यह पुल महाकाल लोक-मंदिर, इंदौर मार्ग और शहर के मध्य क्षेत्र का सबसे व्यस्त कनेक्शन है। चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं और नागरिकों के आवागमन में आसानी होगी, जाम की समस्या कम होगी और सिंहस्थ-2028 के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट मजबूत होगा।



Source link

Exit mobile version